{"_id":"6744be4ceb1acd7f2d0317a0","slug":"eye-test-of-drivers-many-have-poor-vision-kannauj-news-c-214-1-sknp1041-121733-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: वाहन चालकों की आंखों की जांच, कई की निगाह कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: वाहन चालकों की आंखों की जांच, कई की निगाह कम
Mon, 25 Nov 2024 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Mon, 25 Nov 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज। यातायात माह में कई चालकों की आंखों की जांच शिविर लगाकर की गई, जिसमें आंख की रोशनी कम मिली। क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. प्रियंका बाजपेई के नेतृत्व में यातायात प्रभारी आफाक खां द्वारा यातायात माह के अंतर्गत वाहन चालकों की आंखों एवं कानों की जांच के लिए, सीएमओ के सहयोग से तिर्वा क्रासिंग में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में वाहन चालकों की आंखों और कानों की जांच की गई और निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। वहीं, शिविर में उपस्थित वाहन चालकों को एआरटीओ इज्या तिवारी ने वाहनों के फिटनेस आदि के बारे में जानकारी दी। सवारी वाहनों में ओवरलोडिंग न करने की सलाह दी और परमिट की शर्तों का पालन करने के लिए कहा।
शिविर में 166 वाहन चालकों की जांच की गई, जिसमें अधिकतर आंखों की समस्या वाले पाए गए। सभी वाहन चालकों को निशुल्क दवाइयां दी गईं। इस मौके पर आंखों के विशेषज्ञ डॉ. एसके कटियार, डॉ. कुंज बिहारी, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. मोनिका सचान, फार्मासिस्ट डॉ. अजय शुक्ला व वार्ड ब्वॉय सत्यवीर, मुख्य आरक्षी विजय बाबू, आरक्षी दीपक यादव सहित होमगार्ड पीआरडी के जवान मौजूद रहे।