फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   expressway Supervisor crushed by dumper

एक्सप्रेस वे के सुपरवाइजर को डंपर ने कुचला

Fri, 11 Sep 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज Updated Fri, 11 Sep 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
expressway Supervisor crushed by dumper
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस में लगे एक डंपर चालक ने कंपनी के सुपरवाइजर को टक्कर मारकर कुचल दिया। घटना से गुस्साए परिजनों व मजदूरों ने तिर्वा-कन्नौज मार्ग जामकर कंपनी अधिकारियों से पांच लाख रुपये मुआवजा की मांग की। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शव को जिला अस्पताल ले गई।
विज्ञापन


तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के लोहंगापुर गांव निवासी उमेश कुमार दुबे (40) पिछले कुछ माह से निर्माणाधीन एक्सप्रेस वे में मतौली सेक्टर कार्यालय में अस्थाई तौर पर सुपरवाइजर के रूप में काम कर रहा था। उसकी ड्यूटी रात के दौरान निर्माण सामग्री लेकर आने वाले ट्रकों का स्टाक व रजिस्टर को मेनटेन करना था। सुबह पांच बजे एक डंपर गिट्टी लेकर पहुंचा।
विज्ञापन


उमेश रजिस्टर में इंट्री करने के दौरान डंपर की चपेट में आ गए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन व मजदूर मौके पर पहुंच गए। सभी शव को तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर फगुहा गांव के सामने ले आए। यहां लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी श्यामवीर सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। आननफानन में शव को जीप में लादकर जिला अस्पताल ले गए। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर बवाल की आशंका के चलते कोतवाली प्रभारी ने तत्काल मामले की सूचना एसपी को दी। सूचना पाकर इंदरगढ़ थानाध्यक्ष आरपी पांडेय, एसडीएम सदर सुनील शुक्ला, सीओ सिटी करन सिंह भी दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि मामले में मृतक की पत्नी संजू दुबे ने डंपर के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने डंपर बरामद करके कोतवाली में खड़ा करा लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।
----
पोस्टमार्टम हाउस में भी किया हंगामा
कन्नौज/नजरापुर। सुपरवाइजर के शव को पुलिस सीधे पोस्टमार्टम हाउस ले गई। इस बीच सैकड़ों ग्रामीण, परिजन व रिश्तेदार पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। शव को देखने न देने पर भड़के लोगों ने पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताई। ईंटों से उसका शीशा तोड़ डाला। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली के उप निरीक्षक राधेश्याम यादव, तिर्वा कोतवाल श्यामवीर सिंह, ठठिया एसओ संतोष व्यास के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और लोगों को शांत कराया। इसके बाद शव बाहर निकालकर लोगों को देखने के लिए रखा गया।


डीएम से आर्थिक मदद की गुहार
एक्सप्रेस वे के निर्माण मे लगे डंफर से कुचलकर मरे सुपरवाइजर के परिजनों से भाजपा नेता सुब्रत पाठक ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर मुलाकात की। मदद का भरोसा दिलाया। साथ ही कुछ परिजनों के साथ डीएम के पास जाकर उनसे मुलाकात की और पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed