फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Express passes through Patna track

चटकी पटरी से गुजर गई एक्सप्रेस

Tue, 11 Apr 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Tue, 11 Apr 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Express passes through Patna track
तिर्वा क्रासिंग के पास खुला वेल्डिंग जोड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

गोरखपुर एक्सप्रेस सोमवार को कन्नौज रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर चटकी पटरी से गुजर गई। सूचना पर रेलवे पीडब्लूआई ने जांच पड़ताल की। बताया कि डिफेक्टिव जोड़ खुल गया था, उसे दुरुस्त कर दिया गया है।

विज्ञापन


कानपुर-फर्रुखाबाद रेलवे रूट पर कन्नौज स्टेशन से 500 मीटर की दूरी पर फर्रुखाबाद की ओर पटरी के चटके होने और उस पर से ट्रेन गुजर जाने की सूचना से लोगाें में हड़कंप मच गया। आरपीएफ प्रभारी प्रमोद लकड़ा और रेलवे पीडब्लूआई अजय कुमार भटनागर टीम के साथ पहुंच गए। अजय भटनागर ने बताया कि पटरी को जोड़ते समय वेल्डिंग की जाती है।
विज्ञापन


मैन्यूफैक्चरिंग करते समय कुछ डिफेक्ट होते हैं, जिन्हें लगातार चेकअप किया जाता है। गुड वेल्ड काफी दिनों तक चलते रहते हैं, और बैड वेल्ड थोड़ी सी सर्दी होते ही अपनी जगह से हिल जाते हैं, लेकिन वेल्डिंग के पास सपोर्ट सिस्टम रहता है। पटरी के वेल्डिंग हिस्से को दो प्लेट से कसा जाता है। कोई गंभीर बात नहीं थी, लेकिन उसे दोबारा से वेल्ड कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed