फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Exporters were told Plans

निर्यातकों को योजनाएं बताईं गईं

Sat, 05 Dec 2015 12:04 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 05 Dec 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
Exporters were told Plans

भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय के संयुक्त

विज्ञापन
महानिदेशक, विदेश व्यापार विभाग, कानपुर के फेडरेशन आफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गेनाइजेशन, सुगंध एवं सुरस विकास केंद्र एवं ईसीजीसी की ओर से एक होटल में एक दिवसीय निर्यात बंधु कार्यशाला आयोजित की गई।

इसमें भारत सरकार की वेबसाइट इंडियन ट्रेड पोर्टल, निर्यात बंधु के माध्यम से आए प्रतिभागियों को पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन मानवेंद्र सिंह आईटीएस संयुक्त महानिदेशक विदेश व्यापार विभाग ने किया। एफएफडीसी के प्रधान निदेशक शक्ति विनय शुक्ला ने ग्लोबल सेनेरियो एंड निर्यात संभावनाओं पर जानकारी दी।

एफएफडीसी की ओर से कराए गए कार्यक्रमों व निर्यात संभावनाओं के बारे में जानकारियां दीं। मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीओ वीएस गर्ग एवं कार्यकारी अधिकारी आलोक श्रीवास्तव ने निर्यात व आयात के बारे में बताया। जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त वीवी वाजपेयी ने उद्योग विभाग की ओर से चलाई जा रही निर्यातोन्मुखी योजनाओं के बारे में बताया।

निर्यातक जगत नरायन कपूर, अतर एवं परफ्यूमर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश पाठक ने अपने अनुभवों की जानकारी दी। कार्यशाला में कन्नौज व आसपास जिलों के करीब 80 लोगों ने भागेदारी की। इस मौके पर आमोद प्रताप सिंह सहायक निदेशक एफएफडीसी, सहायक निदेशक एफएफडीसी कृषि आरके श्रीवास्तव, गेडाम विलास सहायक निदेशक सुगंध व वैज्ञानिक अधिकारी रसायन ज्ञानेंद्र सिंह मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed