फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Executive officer's representative reprimanded

अधिशासी अधिकारी के प्रतिनिधि को लगाई फटकार

Wed, 25 Aug 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Executive officer's representative reprimanded
कन्नौज। जिला उद्योग बंधु की बैठक में बुधवार को जिलाधिकारी के सामने कई समस्याएं उठाई गईं। व्यापारियों ने कहा कि नगर पालिका इलाके के गड्ढों में गंदे पानी का भराव है। एफएफडीसी के पास स्टेडियम के लिए चुनी गई भूमि पर कचरा और मरे जानवर डाले जा रहे हैं। इस पर डीएम राकेश कुमार मिश्र ने अधिशासी अधिकारी के प्रतिनिधि को फटकार लगा दी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि अधिशासी अधिकारी से कहें कि मृत पशुओं के लिए अलग व्यवस्था सुनिश्चित करें। गुरसहायगंज में साफ सफाई व्यवस्था ठीक न होने की शिकायत की गई। इस पर अधिशासी अधिकारी गुरसहायगंज को साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और फॉगिंग नियमित कराने के लिए कहा गया। छिबरामऊ में जल आपूर्ति के समय बिजली कटौती करने की शिकायत की गई। जिलाधिकारी ने उद्यम सारथी एप का प्रस्तुतिकरण किया। कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर करें।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में भौतिक प्रगति खराब मिलने पर बैंकों को हिदायत दी गई। व्यापारियों ने शस्त्र लाइसेंस निर्गत करने की मांग की। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी गजेंद्र कुमार, प्रभारी उपायुक्त उद्योग धनंजय सिंह, सहायक आयुक्त उद्योग रुचि शुक्ला रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed