{"_id":"594574a94f1c1b6d628b48f3","slug":"example-of-integrity-sepoy-returned-five-lakh-jewels","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईमानदारी की मिसाल : सिपाही ने लौटाए पांच लाख के जेवर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईमानदारी की मिसाल : सिपाही ने लौटाए पांच लाख के जेवर
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sat, 17 Jun 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
बैग लाौटाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौरिख थानाक्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 10 बजे एक मार्ग दुर्घटना में चार लोग घायल हुए थे। यूपी 100 डायल के सिपाहियों ने सभी घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। इसके बाद तालग्राम के सिपाही को एक बैग मिला। उसने बैग खोलकर देखा तो उसमें जेवर, नगदी व अन्य सामान था। उसने थानाध्यक्ष की मौजूदगी में पूरे सामान की जांच कराकर महिला को बैग सौंप दिया।
विज्ञापन
कानपुर निवासी रोहित अपनी पत्नी के साथ आगरा से कानपुर लौट रहे थे। सौरिख थाना क्षेत्र में इनकी गाड़ी से दूसरी गाड़ी टकरा गई। जिससे दोनों ओर से चार लोग घायल हो गए। यूपी 100 डायल ने घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। इधर, सूचना पाकर तालग्राम थाने के सिपाही रमेश सिंह व अनुज मौके पर पहुंच गए। रमेश सिंह को घटना स्थल से एक लावारिस बैग मिला। पता चला कि वह मेडिकल कालेज में प्राथमिक उपचार कराकर कानपुर निकल गए हैं। सिपाही ने मेडिकल कालेज में लिखाए गए नंबर पर जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्हें तालग्राम थाने आकर बैग ले जाने के लिए कहा। इस पर घायल की बहन रेखा सिंहानिया शाम करीब चार बजे तालग्राम थाने अपने परिवार के साथ पहुंची। सिपाही ने थानाध्यक्ष तारिक खां की मौजूदगी सभी जेवर व नगदी सौंप दिया। परिजनों ने सिपाही की ईमानदारी की तारीफ की और थानाध्यक्ष ने सिपाही की प्रशंसा की। परिवार ने उसे कुछ रुपये देने की पेशकश भी लेकिन सिपाही ने कहा यह मेरी ड्यूटी है और यह कहते हुए उसने पैसे लेने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन