फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Etah's Shiv Shankar first in sixteen hundred meters race

सोलह सौ मीटर दौड में एटा के शिव शंकर ने मारी बाजी

Mon, 11 Oct 2021 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Etah's Shiv Shankar first in sixteen hundred meters race
कन्नौज। युवा एकता शक्ति की ओर से सदर ब्लाक क्षेत्र के गांव शहजापुर में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर युवाओं नें दम खम दिखा कर नकद पुरस्कार जीता। 1600 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन शहजापुर में किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अंशू पाल व सदर विधायक अनिल दोहरे ने किया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए कन्नौज, फर्रुखाबाद, एटा, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, शाहजहांपुर, हरदोई, हमीरपुर, जालौन, के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर एटा निवासी शिव शंकर ने प्रथम स्थान पाया। इन को 51 सौ रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया। इसी तरह द्वितीय स्थान शाहजहांपुर के नमन दीक्षित ने हासिल किया। इनको 31 सौ रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया। तृतीय पुरस्कार फर्रुखाबाद निवासी योगेश को 21 सौ रुपए नकद दिया गया। चौथा पुरस्कार 15 सौ रुपए फर्रुखाबाद जनपद निवासी वीर प्रताप को दिया गया। पंचम पुरस्कार कन्नौज निवासी आशीष पाल को 11 सौ रुपए दिया गया। इसके अलावा शाहजहांपुर निवासी शनि पाल, फर्रुखाबाद जनपद निवासी सुंदरम पाठक, कन्नौज निवासी सुरजीत यादव, शाहजहांपुर निवासी अनूप यादव व फर्रुखाबाद निवासी शाहिद खान को स्पोर्ट्स किट दी गई। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्वेश पाल पूर्व प्रधान सहजापुर ने की। आयोजक पैराकमांडो सुमित पाल, पैराकमांडो विमलेश पाल, करन सिंह, बीएसएफ जवान अमित पाल, भूपेंद्र सिंह, राहुल तिवारी, धीरज पाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed