{"_id":"6886745687f4655b8f00d084","slug":"entry-of-heavy-vehicles-on-mahadevi-ghat-road-closed-till-8-pm-tonight-kannauj-news-c-214-1-knj1008-134825-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: आज रात आठ बजे तक महादेवी घाट रोड पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: आज रात आठ बजे तक महादेवी घाट रोड पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद
विज्ञापन
कन्नौज। महादेवी घाट रोड पर बैरिकेडिंग लगा दी गई है। इस रूट पर रविवार दोपहर 12 बजे से सोमवार रात आठ बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतया बंद रहेगा। रूट डायवर्जन का अनुपालन कराने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस बल तैनात किया गया है। ताकि श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो। ऐसे में हरदोई से आने व हरदोई जाने वाले वाहनों को कुसुमखोर पुल से निकाला जा रहा है।
सावन के तीसरे सोमवार को लेकर प्रशासन अलर्ट है। आला अफसरों ने महादेवी घाट का निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। महादेवी गंगाघाट पर स्नानार्थियों व कांवड़ियों की भीड़ उमड़ती है। दूरदराज से आने वाले श्रद्धालु रविवार को ही गंगा तट पर पहुंचने लगे हैं। इससे गंगा घाट पर चहल पहल बढ़ गई है और मेला जैसा दृश्य नजर आने लगा है। मार्ग सुरक्षा के मद्देनजर जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारियाें की भी ड्यूटी लगाई गई है और हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
घाट पर गोताखोर तैनात किए गए हैं। श्रद्धालु के डूबने की स्थिति में शीघ्र बचाव व राहत कार्य किया जा सके। यूं तो महादेवी घाट पर वर्ष भर मेला लगा रहता है, लेकिन प्रमुख पर्व व त्योहारों पर यहां की छटा देखते ही बनती है। जहां जनपद के अलावा गैर जनपदों व प्रांतों से भी हजारों श्रद्धालुजन गंगा स्नान व पूजा अर्चना के लिए आते हैं। यातायात प्रभारी आफाक खां का कहना है कि यातायात नियंत्रण के लिए रविवार दोपहर 12 बजे से सोमवार शाम आठ बजे तक के लिए महादेवी घाट मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतया बंद रहेगा। श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए वाहनों को गंगाघाट के करीब दो किलोमीटर पहले मियांगंज स्थित पेट्रोल पंप के सामने अस्थाई पार्किंग स्थल बनाया गया है। सभी वाहन रोक दिए जाएंगे।
विज्ञापन
कुसुमखोर होकर जाएंगे हरदोई जाने वाले वाहन
महादेवी घाट पुल से प्रतिदिन सैकड़ों भारी वाहन हरदोई की तरफ जाते हैं। भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट कर दिया गया है। सोमवार रात आठ बजे तक हरदोई जाने वाले व हरदोई से आने वाले वाहनों को जनपद के कुसुमखोर क्षेत्र में बने पुल से निकाला जाएगा, जो हरदोई जनपद के अरवल क्षेत्र तक जाता है।
कानपुर से आने वाले वाहन बिल्हौर से होंगे डायवर्ट
कानपुर से आने वाले वाहन बिल्हौर से डायवर्ट किए जा रहे हैं। इन वाहनाें को बांगरमऊ से बिलग्राम होकर हरदोई भेजा जा रहा है तो दिल्ली की तरफ से आने वाले वाहनों को कुसुमखोर पुल से निकाला जा रहा है।