{"_id":"6a1f1e2e56e8a119bf051db9","slug":"electricity-of-30-villages-went-out-for-20-hours-due-to-fault-in-cable-kannauj-news-c-214-1-knj1005-150097-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: केबल में फॉल्ट से 30 गांवों की बत्ती 20 घंटे गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: केबल में फॉल्ट से 30 गांवों की बत्ती 20 घंटे गुल
विज्ञापन
उमर्दा। केबल में फॉल्ट से कस्बे समेत 30 गांवों की 20 घंटे आपूर्ति बाधित रहे। बिजली न आने से भीषण गर्मी में लोग परेशान हो गए। उपभोक्ताओं के बिजली निगम कर्मचारियों को जानकारी दी, जिसके बाद कर्मचारियों ने फॉल्ट को सही कर आपूर्ति बहाल की।
उमर्दा स्थित बिजली उपकेंद्र का संचालन करीब दो माह पहले शुरू हुआ था, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर बिजली आपूर्ति की उम्मीद जगी थी। सोमवार रात 11.30 उमर्दा बंबा के पास केबल में फाॅल्ट होने के कारण कस्बे समेत 30 गांवों की बत्ती गुल हो गई। बिजली जाने से पूरी रात लोगों को अंधेरे और गर्मी में काटनी पड़ी। बिजली गुल होने की जानकारी बिजली निगम को नहीं लगी। दोपहरमें उपभोक्ताओं ने विद्युत निगम कर्मचारियों को मोबाइल कर बिजली न आने की जानकारी दी। तब कर्मचारियों ने फॉल्ट को खोजा और सही किया। 20 घंटे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी, जिसके बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। जेई चंदन कुमार ने बताया कि जल्द ही बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से शुरु की जाएगी।