{"_id":"5f15d8de8ebc3e63841b81d9","slug":"electicity-kannauj-news-knp5723154171","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह घंटे बिजली न मिलने से परेशान रही 55 हजार की आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह घंटे बिजली न मिलने से परेशान रही 55 हजार की आबादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौरिख। हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से सौरिख के 400 गांवों के 55 हजार लोगों की छह घंटे बिजली गुल रही। उमस भरी गर्मी से लोग और सिंचाई बाधित होने से किसान परेशान रहे। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन फाल्ट होने से वे परेशान हो चुके हैं।
सोमवार सुबह नौ बजे छिबरामऊ से सौरिख की हाईटेंशन लाइन का तार नकटपुर व छिबरामऊ के पास दो जगह से टूट गया। क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। बिजली जाने से धान की सिंचाई बाधित हो गई। इससे किसान परेशान हो गए।
इस लाइन से सौरिख बिजली घर, सकरावा बिजली घर संचालित होते हैं। इससे सकरावा, चपुन्ना, नादेमऊ, दौलताबाद चौकी क्षेत्र के 400 गांवों की बिजली गुल हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि दस दिन में तीसरी बार तार टूटा है।
विज्ञापन
14 जुलाई को भी तार टूट गया था। रात भर आपूर्ति बाधित रही। 18 जुलाई को तार टूटने से चार घंटे आपूर्ति बाधित थी। अधिशासी अभियंता रवींद्र कुमार का कहना है कि लोकल फाल्ट से आपूर्ति बाधित हुई थी। दोपहर सवा तीन बजे फाल्ट सही कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई।
संवाद