फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   eight teachers salary cut

शिक्षा मंत्री के निर्देश पर आठ शिक्षकों का काटा गया वेतन

Tue, 25 Oct 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज।
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज। Updated Tue, 25 Oct 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
eight teachers salary cut
टीचर - फोटो : file photo
प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल के निर्देश पर महात्मा गांधी इंटर कालेज मढ़पुरा के आठ शिक्षकों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी के आदेश के बाद डीआईओएस ने इन सभी का वेतन काटने का निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन


दो अक्तूबर को प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल ने महात्मा गांधी इंटर कालेज मढ़पुरा में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में पूरे दिन मौन व्रत रखा था। राज्यमंत्री का आरोप था कि गांधी जयंती होने के बावजूद भी विद्यालय के कई शिक्षक व कर्मचारी ड्यूटी से नदारद थे। गांधी जयंती पर्व में भी औपचारिकता पूरी करने के बाद विद्यार्थियों का अवकाश कर दिया गया था। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र भेजा था।
विज्ञापन


राज्यमंत्री के इस शिकायती पत्र पर गायब रहने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों से डीआईओएस केपी सिंह ने स्पष्टीकरण तलब किया था। सभी कर्मचारियों ने अपना स्पष्टीकरण जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को उपलब्ध कराया था। डीआईओएस ने बताया कि ड्यूटी में गैर हाजिर रहने वाले सहायक अध्यापक विमलेश कुमार त्रिपाठी, कैप्टन किशोर बाजपेयी, धीरेंद्र कुमार शुक्ला, दिव्या व लिपिक संजीव कुमार का दो दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा विलंब से आने वाले शिक्षक सहायक अध्यापक राजेश कुमार द्विवेदी व लिपिक राकेश कुमार का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया है। शिक्षा राज्यमंत्री ने मंगलवार की दोपहर पत्रकारों को बताया कि राष्ट्रीय पर्वों व महापुरुषों के जन्म दिवसों पर अधिकांश सरकारी विद्यालयों में अवकाश रहता है। इन दिवसों की खानापूर्ति करके छुट्टियां कर दी जाती है। यह गलत परंपरा है। इसी वजह से उन्होंने डीएम को पत्र लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed