फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   education,teacher,kannauj,kannauj news

संदिग्ध शिक्षक दूसरी नोटिस का भी जवाब देने नहीं पहुंचे

Tue, 14 Dec 2021 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
education,teacher,kannauj,kannauj news
कन्नौज। जिले में 69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के दौरान प्रथम और द्वितीय चरण के शैक्षिक अभिलेखों के सत्यापन में 21 शिक्षक संदिग्ध मिले हैं। इसमें से एक भी शिक्षक दूसरे नोटिस का जवाब देने सोमवार को बीएसए कार्यालय नहीं पहुंचा। अब इनकोे बुधवार को तीसरा नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद इनकी बर्खास्तगी की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से 21 संदिग्ध शिक्षकों को 13 दिसंबर तक दूसरे नोटिस का जवाब देने का समय दिया गया था। इनमें से कोई भी शिक्षक बीएसए कार्यालय स्पष्टीकरण देने नहीं पहुंचा। इन शिक्षकों को तीसरा नोटिस बुधवार को जारी किया जाएगा। इनको पक्ष रखने के लिए तीन नोटिस जारी किए जाते हैं।
विज्ञापन

उसके बावजूद भी नहीं आते हैं, तो जनपदीय चयन समिति और जिलाधिकारी की संस्तुति पर शिक्षकों की बर्खास्तगी और रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। वेतन की वसूली के लिए रिकवरी नोटिस भी जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बीएसए कार्यालय में 69 हजार शिक्षक भर्ती के शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन हो रहा है। इनके शैक्षिक अभिलेख का एक सेट कार्यालय में भी जमा होता है। शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन ऑनलाइन और ऑफलाइन कराया गया। सभी अभिलेखों का संबधित बोर्ड और यूनिवर्सिटी से भौतिक सत्यापन कराया गया। इसमें 21 नवनियुक्त शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेख संदिग्ध मिले हैं। जनपद में प्रथम चरण में 300, द्वितीय चरण में 1082 और तृतीय चरण में 106 शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। प्रथम और द्वितीय चरण के शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed