{"_id":"62d4576cbf886a639608750d","slug":"education-kannauj-kannauj-news-result-icse-board-kannauj-news-knp7080830128","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईसीएसई 10वीं कन्नौज के श्लोक तिवारी बने जिला टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईसीएसई 10वीं कन्नौज के श्लोक तिवारी बने जिला टॉपर
विज्ञापन
जिला टॉपर श्लोक तिवारी को मिठाई खिलाते परिजन। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। आईसीएसई की 10वीं में सिटी चिल्ड्रंस एकेडमी (सीसीए) का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। परीक्षा परिणाम देख छात्र खुशी से झूम उठे। विद्यालय के श्लोक तिवारी ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया है।
प्रधानाचार्य जिम थॉमस ने बताया कि 2022 में हुई परीक्षा में 160 छात्र शामिल हुए थे। इनमें 24 छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। शेष 86 छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए हैं। विद्यालय के प्रबंधक प्रदीप प्रधान, प्रशासिका सुधा प्रधान, सीईओ विश्वास प्रधान ने परीक्षा में सफल हुए छात्रों को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दी।
आईएएस अधिकारी बनना चाहते हैं श्लोक
तिवारियान निवासी व्यवसायी श्रीचंद्र उर्फ ललुआ तिवारी के पुत्र श्लोक तिवारी ने सफलता का श्रेय परिजनों के अलावा विद्यालय के गुरुजनों को दिया है। लक्ष्य हासिल करने के लिए विद्यालय के बाद नौ घंटे तक घर पर पढ़ाई की। इस दौरान मां सपना तिवारी व पिता श्रीचंद का विशेष सहयोग रहा। वे आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं।