{"_id":"738aa27feccd6005d8f7f044c2a04809","slug":"earth-liturgy-began-ramlila-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरती पूजन के साथ रामलीला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरती पूजन के साथ रामलीला शुरू
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Fri, 09 Oct 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवों के देव प्रथम पूज्य विघ्न विनाशक भगवान गणेश की
विज्ञापन
पूजा अर्चना और धरती पूजन के साथ दिन की रामलीला का शुभारंभ हो गया। इस
दौरान शोभायात्रा में निकाली गई झांकियां देख लोग भावविभोर हो गए।
गुरुवार की शाम तालग्राम तिराहे के पास स्थित प्रताप टेंट हाउस से भगवान गणेश के साथ अन्य झांकियां बैंडबाजों के साथ निकाली गई। व्यास पीठ पर विराजमान सुभाषचंद्र अग्निहोत्री रामायण का पाठ करते चल रहे थे। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्ग से विशुनगढ़ रोड होते हुए रामलीला मैदान पहुंची।
यहां पर गणेशजी की वंदना और फिर वृंदावन धाम से आए अनुराग चतुर्वेदी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन कराया तथा हनुमानजी की मूर्ति पर चोला चढ़ाकर प्रसाद बांटा। इस दौरान रामलीला कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ललू, महामंत्री मनोज दुबे, महावीर प्रसाद हलवाई, विनोद पांडेय, भाजपा नगर अध्यक्ष रामानंद वर्मा, व्यापार मंडल के जिला महामंत्री राजीव दुबे, राहुल दीक्षित, टीटू अग्निहोत्री, प्रशांत तिवारी चंदन, दिलीप गुप्ता आदि मौजूद थे।