फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Duswari suffered in pension form

पेंशन फार्म जमा करने में झेलनी पड़ी दुश्वारी

Thu, 21 Jan 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज Updated Thu, 21 Jan 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Duswari suffered in pension form
तालग्राम विकास खंड परिसर में बुधवार को पेंशन फार्म जमा करने के लिए लगाए गए शिविर में अव्यवस्थाएं हावी रहीं। शिविर में सही जानकारी न मिलने से पेंशन की उम्मीद में कड़ाके की ठंड में दूर-दूर से आए वृद्ध स्त्री-पुरुष व विकलांग इधर-उधर भटकते रहे।
विज्ञापन



शिविर में वृद्धों की उम्र प्रमाणित करने के लिए डॉक्टर तक मौजूद नहीं थे। वहीं, प्रमाणपत्रों में किसी की उम्र कम होने तो किसी की आय ज्यादा होने से मायूस होकर लौटना पड़ा। शिविर में सुबह से पेंशन की उम्मीद में फार्म जमा करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन



पर तमाम आवेदक जानकारी के अभाव में इधर-उधर चक्कर काटते रहे। महोना की रामप्यारी, राधेश्याम, मूलचंद्र, रामदास, मुन्नालाल ने बताया कि तहसील से जारी आय प्रमाणपत्र में 48 हजार रुपये वार्षिक आय लिखी है, जबकि 46 हजार से कम आय वाले लाभार्थी ही बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 लखइयामऊ की कंठश्री, शकुंतला, प्रेमवती, नेत्रहीन अबीत कुमार, रसूलाबाद के चांद मियां, कृष्ण मोहन, रामप्यारी, राम औतार सहित कई गांवों के लाभार्थी फार्म जमा करने के लिए भटकते रहे। यही नहीं शिविर में वृद्धों की उम्र प्रमाणित करने के लिए कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था।


एक डॉक्टर कुछ देर रुकने के बाद चले गए। कई आधार कार्डों में वृद्धों की उम्र 65 के बजाय 55 वर्ष लिखी थी, इससे वे मानक पूरा न होने से परेशान होकर लौट गए। अनीभोज के प्रधान जसवंत सिंह, तालग्राम देहात के प्रधान तोताराम ने कहा कि पेंशन शिविर के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई है।



तमाम आवेदक जानकारी के अभाव में भटकते रहे। आय के लिए आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया होने की बात कहकर लेखपालों ने भी हाथ खड़े कर लिए। शिविर में समाज कल्याण के ग्राम विकास अधिकारी सुभाष चंद्र गौतम, कानूनगो रामकिशोर यादव के अलावा विमलेंद्र दुबे,  रामरुप व वेदराम आदि लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed