फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Drunken created ruckus on GT Road by stopping roadways bus

Kannauj News: रोडवेज बस को रोककर शराबी ने जीटी रोड पर किया हंगामा

Sun, 07 May 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sun, 07 May 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Drunken created ruckus on GT Road by stopping roadways bus
कन्नौज। सदर तहसील के सामने जीटी रोड पर रोडवेज की बस को रोक कर एक नशेड़ी ने हंगामा किया। इससे वहां जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस ने किसी तरह हालात को संभाल कर ट्रैफिक बहाल कराया।
विज्ञापन

नशे की हालत में एक युवक ने जीटी रोड पर खड़े होकर खूब हंगामा किया। इस दौरान उसने रोडवेज की बस को भी रोक लिया। दूसरी गाड़ियां भी रुक गईं। गाड़ियों को रोक कर वह गालीगलौज भी करने लगा। इस दौरान लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने उसे संभालने के लिए खूब पसीना बहाया। ट्रैफिक पुलिस ने मशक्कत करके उसे काबू में किया उसके बाद ट्रैफिक व्यवस्था को बहाल किया जा सका। उधर सरायमीरा चौकी प्रभारी तरुण सिंह भदौरिया ने बताया कि न तो कोई ऐसे मामले की उनको जानकारी मिली है। न कोई मामला चौकी तक पहुंचा। हालांकि मौजूद लोगों ने इस पूरे मामले का अपने मोबाइल से वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed