{"_id":"6828dd5fedac9f09ec080c2e","slug":"drinking-water-crisis-in-the-city-water-is-being-distributed-through-tankers-kannauj-news-c-214-1-knj1005-130356-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: नगर में पेयजल संकट, टैंकरों से बांटा जा रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: नगर में पेयजल संकट, टैंकरों से बांटा जा रहा पानी
विज्ञापन
टैंकर से बांटा जा रहा पानी।
- फोटो : टैंकर से बांटा जा रहा पानी।
तालग्राम। नगर पंचायत के बाशिंदे पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। ईओ और चेयरमैन ने अभी तक पेयजल संकट से निपटने के लिए योजना नहीं बनाई है। समस्याग्रस्त मोहल्लों में टैंकरों से पानी बांटा जा रहा है। खराब पड़े हैंडपंप रिबोर नहीं हुए हैं और वाॅटर कूलर शोपीस हैं।
गर्मी ने अपना असर दिखना शुरू कर दिया है। आम आदमी व राहगीरों को गर्मी से राहत मिल सके। इसके लिए नगर पंचायत प्रशासन ने प्रत्येक वार्डों एवं सार्वजनिक स्थलों में 17 वाॅटर कूलर के अलावा 150 से अधिक हैंडपंप लगाए हैं। नगर का जलस्तर गिरने से अधिकतर हैंडपंपों के कंठ सूख चुके हैं, जबकि कई वाॅटर कूलर खुद प्यासे खड़े हैं। हर दिन बड़ी संख्या में नगर व गांव क्षेत्र से खाता धारक ग्रामीण बैंक पहुंचते हैं। वाॅटर कूलर खराब होने से उनको पानी पीने के लिए भटकना पड़ता है, या फिर अपनी जेब से पैसे खर्च कर पानी की बोतल लेनी पड़ती है।
पूर्व सभासद प्रसून उर्फ अन्नू यादव का कहना है कि बस स्टाॅप, पिंक शौचालय के पास कई महीनों से वाॅटर कूलर खराब है। पुलिस चौकी में लगा हैंडपंप भी पानी छोड़ रहा है। धरना प्रदर्शन के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। कटरा मोहल्ले में टैंकर से कई दिनों से पानी वितरण किया जा रहा है। चेयरमैन मोहसिन खान का कहना है कि हर वार्ड व सार्वजनिक स्थानों वाॅटर कूलर लगाए गए। गर्मी को देखते हुए जो खराब पड़े हैं,उन्हें जल्द दुरुस्त कराया जाएगा। सबमर्सिबल व टैंकरों को से भी पानी की सप्लाई दी जा रही है।