{"_id":"60e9e6b98ebc3eed4171825d","slug":"doctors-have-tongue-pressure-no-torch-in-opd-kannauj-news-knp639440931","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपीडी में डॉक्टरों के पास टंग प्रेशर, टार्च नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओपीडी में डॉक्टरों के पास टंग प्रेशर, टार्च नहीं
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। राजकीय मेडिकल कालेज का निरीक्षण करने शनिवार को पहुंचे चिकित्सा शिक्षा सचिव जीएस प्रियदर्शी ने ओपीडी, कैंसर अस्पताल व हृदय रोग संस्थान का निरीक्षण किया। ओपीडी में डॉक्टरों के पास टंग प्रेशर और टार्च न देख कड़ी नाराजगी जताई।
चिकित्सा शिक्षा सचिव जीएस प्रियदर्शी ने कैंसर व हृदय रोग संस्थान में लैब और उससे जुड़ी व्यवस्थाओं की जांच की। ओपीडी में डॉक्टर के बारे में जानकारी ली। एक जगह कई डॉक्टरों को देख अलग-अलग बैठाने के निर्देश दिए। ओपीडी में डॉक्टरों के पास टंग प्रेशर, टार्च न देख नाराजगी जाहिर की। इमरजेंसी में भर्ती मरीजों से उपचार की जानकारी ली। मिलने वाली दवा और व्यवस्था के बारे में पूछा। उन्होंने वार्डों में पंखे और एसी लगाने के निर्देश दिए। कहा कि किसी भी मरीज को गर्मी से परेशान न होने दें। मरीजों को बाहर की दवाएं न लिखी जाएं।
इस मौके पर प्राचार्य डॉ. नवनीत कुमार, सीएमएस डॉ.दिलीप सिंह, डॉक्टर वीपी प्रियदर्शी, डॉ.संजीव त्रिपाठी, डॉ. जयप्रकाश भी मौजूद रहे।