{"_id":"608463fa8ebc3e592071eee3","slug":"divaidar-se-takaraakar-kaar-palatee-teen-log-ghaayal-kannauj-news-knp625229694","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकराकर कार पलटी, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर से टकराकर कार पलटी, तीन लोग घायल
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किनारे पलटी पड़ी कार।
- फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख(कन्नौज)। दिल्ली से लखनऊ जाते समय शुक्रवार रात चालक को झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे सुरक्षा अधिकारी व गश्ती टीम ने घायलों को सीएचसी भेजा।
जिला बहराइच के थाना मिलोला के ग्राम कामले निवासी गणेश (40) अपनी कार से दिल्ली गए थे। यहां से जिला गोंडा के थाना खरगूपुर के ग्राम जंबाला जाट निवासी सुनीता (55) पत्नी राम प्रताप पांडे व श्रावस्ती जिले के नचपुरवा गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद (55) को दिल्ली से लेकर गांव लौट रहे थे। रात डेढ़ बजे के लगभग चालक गणेश को झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार में बैठे लोगों में चीख पुकार मच गई। सभी लोग घायल हो गए।
सूचना पर पहुंचे सुरक्षा अधिकारी और गश्ती टीम ने घायलों को यूपीडा की एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख भेजा। बाद में दूसरे वाहन से घर भेज दिया गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को क्रेन से हटवा कर टोल प्लाजा पर खड़ा कराया गया है।