फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   District prison outpost incharge and two court clerks suspended

Kannauj News: जिला कारागार चौकी प्रभारी समेत दो कोर्ट मोहर्रिर निलंबित

Mon, 30 Sep 2024 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
District prison outpost incharge and two court clerks suspended
कन्नौज। किशोरी दुष्कर्म कांड के सह आरोपी नीलू यादव को पकड़ने में दिलचस्पी न दिखाने वाले जिला जेल चौकी प्रभारी को एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उसकी रिहाई का परवाना जारी होने की सही समय पर सूचना न देने पर एसीजेएम कोर्ट में तैनात दो मोहर्रिरों को भी निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


किशोरी दुष्कर्म कांड में साक्ष्यों से छेड़छाड़ का आरोपी नीलू यादव शुक्रवार को जिला कारागार से रिहा कर दिया गया। इसकी पुलिस को भनक तक नहीं लगी। एसपी ने जब सीओ सिटी कमलेश कुमार के माध्यम से जांच कराई तो पता चला कि नीलू को लेने गए उसके समर्थकों के साथ जिला जेल चौकी प्रभारी किशनवीर सिंह सादा कपड़ों में वहीं मौजूद थे। नीलू को गैंगस्टर की जानकारी हो चुकी थी और चौकी प्रभारी भी इस बात से वाकिफ थे, इसके बाद भी नीलू को पकड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। यहां तक की एसपी को भी इसकी सूचना नहीं दी। पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें नीलू के समर्थकों के साथ चौकी प्रभारी सादा कपड़ों में दिखाई दिए। पुलिस ने वह सभी फुटेज सुरक्षित कर लिए हैं। वहीं, एसीजेएम कोर्ट में तैनात कोर्ट मोहर्रिर हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार तथा कांस्टेबल अनिल कुमार ने नीलू का रिहाई परवाना बनने की जानकारी उच्चाधिकारियों को नहीं दी। यदि दोनों समय रहते उच्चाधिकारियों को सूचना दे देते तो निश्चित रूप जेल से बाहर निकलते ही नीलू की गिरफ्तारी हो जाती। जांच के बाद पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने जिला जेल चौकी प्रभारी किशनवीर सिंह तथा हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार व कांस्टेबल अनिल कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए सीओ तिर्वा डॉ. प्रियंका बाजपेयी को जांच सौंपी है।
विज्ञापन


इनसेट
नीलू की आज होगी कोर्ट में पेशी
आरोपी नीलू यादव की आज पॉक्सो कोर्ट में पेशी है। किशोरी दुष्कर्म कांड में मुख्य आरोपी नवाब सिंह यादव, सह आरोपी नीलू यादव व पीड़िता की बुआ के खिलाफ पुलिस ने 450 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी, जिस पर सुनवाई के लिए कोर्ट ने 30 सितंबर की तारीख दी है। सोमवार को तीनों आरोपियों की कोर्ट में पेशी होनी है। अब देखना यह है कि नीलू कोर्ट में पेश होता है या नहीं। इसी आधार पर पुलिस आगे की रणनीति तय करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
कार्य में लापरवाही के चलते जिला जेल चौकी प्रभारी व दो कोर्ट मोहर्रिर को निलंबित किया गया है। गैंगस्टर एक्ट में फरार आरोपी नीलू यादव की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- अमित कुमार आनंद, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed