{"_id":"69fe2ec1cb64592c0b0bda24","slug":"disabled-person-commits-suicide-due-to-family-dispute-kannauj-news-c-214-1-knj1005-148795-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पारिवारिक कलह के चलते दिव्यांग ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पारिवारिक कलह के चलते दिव्यांग ने दी जान
विज्ञापन
सौरिख। पारिवारिक कलह के चलते दिव्यांग युवक ने शुक्रवार को घर में फंदा लगाकर जान दे दी। युवक की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई।
क्षेत्र के ग्राम राजापुर निवासी ओमेंद्र पाल (20) दिव्यांग थे। वह घर के बाहर गुमटी में परचून की दुकान किए थे। सात बजे जब परिजन अपने कामों में व्यस्त थे, उसी समय ओमेंद्र घर के अंदर गए और कमरे में जाकर रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घर की महिलाएं जब कमरे में गई तो ओमेंद्र को फंदे पर लटकता देख चीख-पुकार मच गई। परिजन फंदे से उतारकर सीएचसी ले गए, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित किया। ओमेंद्र पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।