फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Dirty water everywhere in Sadikapur village...administration unaware

Kannauj News: सदिकापुर गांव में हर तरफ गंदा पानी...प्रशासन बेखबर

Mon, 11 May 2026 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Dirty water everywhere in Sadikapur village...administration unaware
कन्नौज। शहर से सटे सदिकापुर गांव में नाले के पानी के जलभराव से नरक जैसे हालात बन गए हैं। यह समस्या दशकों पुरानी है, जिसका अभी तक समाधान नहीं निकला है। गंदे पानी की निकासी न होने से सड़कें और खेत पानी में डूबे हुए हैं। उधर, ग्रामीण अपने घरों से खेतों तक जाने के लिए दो किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करने को मजबूर हैं। नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही को इस बदहाली का मुख्य कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन

शेखाना मोहल्ले से आने वाले गंदे नाले का पानी सदिकापुर गांव में भर जाता है। निकासी की उचित व्यवस्था न होने से गांव के मुख्य मार्गों और खेतों में जलभराव बना है। किसानों को खेतों तक पहुंचने के लिए घुटनों तक पानी से गुजरना पड़ता है। जलभराव के कारण सड़कों पर गड्ढे बन गए हैं। इन पर गिरकर ग्रामीण चुटहिल हो रहे हैं। गंदे पानी से फसलें डूब रही हैं और बीमारियों के फैलने की आशंका है। ग्रामीण अपने घरों से खेतों तक जाने के लिए दो किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करने को मजबूर हैं। बच्चों ने खेतों की ओर जाना छोड़ दिया है।
विज्ञापन

खेत 500 मीटर, दौड़ लगा रहे दो किलोमीटर

सदिकापुर के ग्रामीण इन दिनों इतना परेशान हैं कि घर से खेत की दूरी मुश्किल से 500 मीटर होगी, लेकिन गंदे पानी से बचकर जाने के लिए उन्हें दो किलो मीटर की दौड़ लगानी पड़ रही है। इसी के चलते अधिकांश गांव के बच्चों ने खेतों तक जाना ही छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो :11: प्रभुदयाल।

हर स्तर पर शिकायत की

गांव के रहने वाले प्रभुदयाल बताते हैं कि नाले के पानी से हो रही समस्या को लेकर हर स्तर पर शिकायत की गई। अफसरों से लेकर जनप्रतिनिधियों के सामने दुखड़ा सुनाया गया, पर अभी तक कोई हल नहीं निकला।

---------------

फोटो:12: नंद किशोर।

खड़ा हो सकता बड़ा संकट

गांव के नंद किशोर बताते हैं सड़कों से लेकर खेतों तक में नाले का गंदा पानी भर हुआ है। जलभराव होने से सड़क की भी स्थिति खराब हो रही है। निकासी के अभाव में हालत बदतर होते जा रहे हैं। जल्द समाधान न हुआ तो किसानों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो सकता है।

फोटो :14: विवेक पटेल।

गांव में आई बेमौसम बाढ़

गांव के ही रहने वाले विवेक पटेल कहते हैं कि शेखाना मोहल्ले से आने वाले नाले का पानी सदिकापुर के लिए आफत है। इस वक्त हालात ऐसे हैं कि मानों गांव में बाढ़ आ गई है। समस्या दिनों दिन बड़ी होती जा रही है, पर समाधान नहीं हो रहा।




बोले प्रधान

फोटो:15: विकास बाबू कनौजिया।

सदिकापुर गांव में पानी के निकासी का इंतजार कभी कम होता नजर नहीं आ रहा है। गांव की गलियों में नाले का पानी भर जाता है। इसका समाधान निकालने के लिए जिला के अफसरों से लेकर लखनऊ तक की दौड़ लगा चुके है पर हल नहीं निकला। पक्के नाले का प्रस्ताव बनवाकर प्रशासन को दिया जा चुका है पर अभी तक कुछ भी काम आगे नहीं बढ़ सका है।

-विकास बाबू कनौजिया, ग्राम प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed