फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Dig a pit and bury the remains of the sacrifice

Kannauj News: गड्ढा खोदकर दफन करें कुर्बानी के अवशेष

Tue, 03 Jun 2025 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Dig a pit and bury the remains of the sacrifice
कन्नौज। शांति समिति की बैठक मंगलवार को जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट गांधी सभागार में हुई। इसमें तय हुआ कि बकरीद एवं गंगा दशहरा का त्योहार उत्साह एवं उमंग के साथ मनाएं। शांति समिति में जिलावासियों से त्योहारों के दौरान जिला प्रशासन द्वारा लिए गए निर्णयों तथा सुरक्षा के उपायों का पालन करें तथा सदैव की भांति शांति, सद्भाव तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यहां पर सभी पर्व एवं त्योहार शांति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाएं जाते है। नई परंपरा की शुरूआत न की जाए। सार्वजनिक मार्ग बाधित करके कोई भी आयोजन नहीं होना चाहिए। पेयजल आपूर्ति, साफ-सफाई, प्रकाश आदि की व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए। सभी व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित कर ली जाएं। कहा कि प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी नहीं होनी चाहिए। बकरीद पर्व पर सार्वजनिक व खुले स्थान पर कुर्बानी न की जाए तथा कुर्बानी के दौरान निकलने वाले अवशेष को खुले में न फेंका जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नालियों अथवा खुले स्थान पर खून को न बहाएं। गड्ढा खोदने के बाद कुर्बानी के अवशेष को सुरक्षित स्थान पर दफन करें। एसपी विनोद कुमार ने कहा कि आगामी पर्वों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी पुलिस के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराएंगे। कहा कि सोशल मीडिया व अन्य किसी माध्यमों से अफवाह व अराजकता फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों की सूचना पुलिस को देकर सहयोग करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी आशीष कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, प्रशिक्षु आईएएस अर्पित कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. स्वदेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed