{"_id":"cea8f7f202a191db25549bbde6d6e3ef","slug":"did-better-in-the-district-hospital-systems-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में बेहतर मिलीं व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में बेहतर मिलीं व्यवस्थाएं
अमर उजाला कन्नाैैज
Updated Fri, 06 Feb 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
लोकनिर्माण विभाग के सचिव डा. हरिओम ने अफसरों के काफिले के साथ जिला अस्पताल व सकरी खुर्द गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान ज्यादातर व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं।
सबसे पहले सचिव जिला अस्पताल पहुंचे। यहां एक मरीज को बुलाकर उसका परचा देखा और पूछताछ की। इसके बाद महिला डाक्टर कक्ष के बाहर बैठी कई महिलाओं से दवा, चिकित्सक व उपचार के बारे में जानकारी ली। उनसे समस्याएं पूछी। इसके बाद एड्स रोग के काउंसलिंग वार्ड में पहुंचकर अभिलेख खंगाले। इस दौरान कितने लोगों को जानकारियां दी गईं,यह भी देखा।
बाद में परामर्श दात्री शुभ्रा व सोनी गुप्ता से पूछताछ की। इसके बाद सीधे कुपोषित वार्ड में पहुंचे। यहां उन्होंने जनवरी महीने में कुल आए बच्चों की जानकारी ली। बताया गया कि कुल 11 बच्चे आए। वर्तमान में मात्र 3 बच्चे ही मौजूद हैं। सचिव ने कुपोषित बच्चों को दिए जाने आहार और दवा के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान महिला डाक्टरों की कमी पाई गई।
विज्ञापन
इस दौरान लोगों ने शिकायत रखी कि अस्पताल परिसर में लगा हैंडपंप खराब है। पेयजल के लिए बना लाखों रुपये कीमत वाला वाटर सिस्टम भी शुद्ध पानी नहीं दे रहा है। इस पर उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि पेयजल संबंधी समस्या का तत्काल निस्तारण करा दें। इस मौके पर सीएमओ डा. पीएन वाजपेयी, सीडीओ उदयराज यादव, सीएमएस डा. पीएम यादव आदि मौजूद रहे।
मानीमऊ प्रतिनिधि के अनुसार इसके बाद सचिव ने सकरी खुर्द गांव का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत की खुली बैठक में लोगों की समस्याएं सुनीं। विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। उन्होने गांव में कराए गए विद्युतीकरण, सीसी रोड का निर्माण आदि के संबंध में जानकररी हासिल की। पता चला कि गांव में 96 विद्युत कनेक्शन हैं। 45 शौचालय बन चुके हैं। 72 शौचालय बनाए जाने हैं। एक विकलांग व पात्र ग्रामीण को उन्होने तत्काल शौचालय आवंटित कर उसका निर्माण कराने के निर्देश दिए।
पेयजल आपूर्ति, राशन वितरण, सोलर लाइट का कार्य संतोषजनक पाया गया। लोहिया आवास, इंदिरा आवास, शौचालय निर्माण कार्य देखकर भी सचिव ने संतोष जताया। बच्चों का टीकाकरण, पोषाहार वितरण की जानकारी की तो पता चला कि पोषाहार बांटा जा रहा है। ट्रांसफारमर फुंकने पर समय से न बदलने की शिकायत सामने आई। इस पर ग्रामीणों से आगे से ट्रांसफारमर फुंकने पर तत्काल उच्चाधिकारियों से शिकायत करने के लिए कहा गया।
मनरेगा के कार्यों का भी सचिव ने सत्यापन किया। आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंचकर कुपोषित बच्चों के संबंध में जानकारियां हासिल कीं। निरीक्षण के दौरान डीएम अनुज कुमार झा, सीडीओ उदयराज यादव, एसडीएम सुनील शुक्ला, परियोजना निदेशक एके सिंह, बीडीओ व विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।