फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Devastation from thunder storm

तूफान से तबाही

Sat, 04 Apr 2015 12:08 AM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Sat, 04 Apr 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
Devastation from thunder storm
बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान के बाद बीती रात आए तूफान ने पूरे जिले में हाहाकार मचा दिया। फसल के साथ-साथ घरों में भी लोगों को भारी नुकसान हुआ है। पेड़-पौधों की तो जैसे शामत ही आ गई थी। वहीं बिजली विभाग को भी तूफान से लाखों रुपये की चपत लगी है।
विज्ञापन


बिजली के पोल, तार और ट्रांसफार्मर गिरने जैसी घटनाओं से जिले में कई घंटे बिजली गुल रही। देर रात धूल भरी आंधी ने करीब एक घंटे तक कहर बरपाया। जगह-जगह मकानों की रेलिंग टूट गई। गेट टेढ़े हो गए। टीनशेड तो पाइप समेत उखड़कर दूर जा गिरे।
विज्ञापन


अमोलर/तालग्राम प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के कई गांवों में बीती रात आए तूफान ने भीषण तबाही मचाई। कई निर्माणाधीन मकान तो ढह गए। सैकडो़ं की तादात में टीन शेड उड़कर इधर-उधर गिरे। तमाम पेड़ गिरने से सड़कों पर जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई मवेशियों की भी मौत हो गई। अमोलर में कमरुद्दीन की पत्नी रुकसाना (40) बीती रात अपनी छत पर परिजनों के साथ सो रही थी। तूफान से बचने के लिए नीचे उतरने लगी। इसी दौरान छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। अमोलर में रीतेश कनौजिया की खाद गोदाम की टीन शेड कई मीटर दूर गिरा। इसी तरह बिजली की हाईटेंशन लाइन के तार में टीन टकरा गई। इससे गोदाम में आग लग गई और करीब 50 हजार रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया।

सीतापुरवा गांव में सुनील कुमार, कैथनपुरवा में पप्पू का टीन शेड क्षतिग्रस्त होकर उड़ गया। दलापुरवा निवासी नेकराम का निर्माणाधीन मकान ढह गया। वहां बंधा एक मवेशी दब गया। वहीं फिरोजपुर में रामजीत की निर्माणाधीन दीवार भरभराकर ढह गई। पलरी अंदौआ में भी एक मकान जमींदोज हो गया। अमोलर-तालग्राम, सुजानसराय-गुरसहायगंज, ताहपुर-तालग्राम मार्ग पर कई घंटे टूटे पेड़ पड़े रहे।

थाना परिसर में यूकेलिप्टस का पेड़ टूटकर बैरक की दीवार पर गिरा। इससे वह क्षतिग्रस्त हो गई। गदनापुर में जमील खां का लकड़ी का खोखा करीब एक किमी दूर उड़कर चला गया। विचपुरवा के राजेंद्र की तीन बीघा गेहूं की कटी फसल के गड्ढर ही उड़ गए। कैथनपुरवा में पंकज के पांच बीघा क्षेत्रफल की गेहूं की कटी पड़ी फसल उड़ गई। 

विद्युत उप केंद्र तालग्राम से तूफान से कई बिजली की मेन लाइन के तार टूट गए। ट्रांसफार्मर खंभे से नीचे आ गिरे। दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो गई। अवर अभियंता व लाइनमैन ने बताया कि बिजली के टूटे तार जोड़ने व ट्रांसफार्मर स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।

पेड़ धराशाई, बिजली पोल टूटे
गुरुवार आधी रात को मौसम ने एक बार फिर किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया। तेज आंधी और बारिश ने फसलों को खासा नुकसान पहुंचाया। इतना ही नहीं आंधी से कई घरों और दुकानों के छप्पर और टीन शेड उखड़कर दूर जा गिरे। कई स्थानों पर पेड़ उखड़कर सड़कों के बीच गिर पड़े। जिससे काफी समय तक आवागमन अवरूद्ध रहा। बिजली के पोल टूटने से विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई।

नगर के सौरिख तिराहा पर पार्क में खड़ा यूकेलिप्टिस का पेड़ धराशाई हो जाने से हाईटेंशन लाइन का बिजली पोल टूटकर जा गिरा। इससे फीडर नंबर एक की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। पेड़ सड़क को क्रास करता हुआ सामने रामेंद्र कुमार पल्लू के मकान की छत पर जा गिरा। इससे उनका मकान क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं पास में रखी तुलाराम मिठाई वाले की दुकान भी पेड़ की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई।


सौरिख तिराहा पर बने हनुमान जन्मोत्सव का स्वागत द्वार भी टूटकर गिर गया। सौरिख पार्क की बाउंड्रीवाल और उसकी जाली भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई जगह विद्युत पोल और पेड़ टूटने से काफी नुकसान हुआ है। वहीं खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल उड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed