{"_id":"6710156352c8e5c99009b8d4","slug":"dengue-stung-11-victims-found-in-six-days-kannauj-news-c-214-1-knj1005-119929-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: डेंगू ने मारा डंक, छह दिन में मिले 11 पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: डेंगू ने मारा डंक, छह दिन में मिले 11 पीड़ित
विज्ञापन
कन्नौज। मच्छरजनित बीमारियों ने रफ्तार पकड़ना शुरू कर दिया है। जिले में छह दिनों में 11 लोग डेंगू का शिकार हुए हैं। जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या 25 पहुंच गई है। अक्तूबर के 16 दिनों में ही 17 लोग डेंगू से पीड़ित हो चुके हैं। इसमें एक डेंगू पीड़ित को दूसरे जिले में भर्ती कराया गया है।
संचारी रोग नियंत्रण अभियान में साफसफाई के साथ ही एंटी लार्वा का छिड़काव और फागिंग कराई जाती है। एक अक्तूबर से जिले में अभियान की शुरुआत हुई। तब से दवाइयों का छिड़काव और फागिंग कराई जा रही है। इस कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। पिछले नौ माह के आंकड़ों को देखा जाए तो जिले में सिर्फ आठ लोग ही डेंगू से पीड़ित हुए थे, लेकिन अक्तूबर के 16 दिनों में 17 लोग डेंगू के शिकार हो चुके हैं, जिसमें से कई मरीजों को अस्पतालों में भर्ती भी कराया गया है।
इनमें से एक मरीज की हालत में सुधार न होने के चलते परिजन दूसरे जिले में इलाज करा रहे हैं। मलेरिया अधिकारी यूपी सिंह ने बताया कि डेंगू पीड़ितों के घर में दवाइयों का छिड़काव कराया जा रहा है। साथ ही परिजनों की भी जांच कराई जा रही है, जिससे डेंगू न फैल सके।
विज्ञापन
इनसेट
इन स्थानों में निकले डेंगू मरीज
हर्षवर्धन नगर, कसावा, काजीटोला, सरायमीरा, अशोक नगर, नसरापुर, मंगलीपुरवा, मतौली, नेरा सहित 11 जगहों पर डेंगू से लोग पीड़ित हो चुके हैं। वहीं, अब तक मिले 25 डेंगू पीड़ितों में नसरापुर, कसावा और काजीटोला में तीन-तीन लोग डेंगू से पीड़ित हुए हैं।