{"_id":"612e6c228ebc3e744630ceb7","slug":"dengue-spreads-four-new-patients-found-kannauj-news-knp6493754147","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू ने पसारे पांव, चार नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू ने पसारे पांव, चार नए मरीज मिले
विज्ञापन
जिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड विभाग में लगी मरीजों की भीड़।
- फोटो : KANNAUJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। जिले में डेंगू के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। जिला अस्पताल में मंगलवार को जांच में चार लोग डेंगू पॉजिटिव निकले। अब तक पांच लोगों की जान जा चुकी है। दूसरी ओर बुखार तेजी से फैल रहा है। जिला अस्पताल में 40 से 50 बुखार से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। खांसी, जुकाम के रोगियों की तादाद भी काफी है।
जिले में डेंगू का कहर जारी है। जिला अस्पताल में 11 लोग डेंगू से ग्रसित हो चुके हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित मरीजों की जांच की गई। चार लोग डेंगू से पीड़ित मिले। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर और गांव में दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। जिला अस्पताल में मंगलवार को 600 से अधिक मरीज उपचार लेने पहुंचे। इनमें 40 से 50 मरीज बुखार से पीड़ित थे। वहीं खांसी, जुकाम के रोगियों की संख्या बढ़ रही है।
मंगलवार को जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में 112 लोगों की जांच कराई गई। इनमें चार डेंगू के रोगी मिले। अब तक समधन, दाईपुर, रतापुर्वा में डेंगू के रोगी मिल चुके हैं। इनमें शहर के मोहल्ला मौसमपुर अल्हड़, रतापुर्वा, तिर्वा कस्बे में पांच डेंगू मरीजों की मौत हो चुकी है।