{"_id":"614a1f068ebc3e7ac0759d66","slug":"dengue-is-not-stopping-ten-positives-turned-out-kannauj-news-knp653604826","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं थम रहा डेंगू, दस पॉजिटिव निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं थम रहा डेंगू, दस पॉजिटिव निकले
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती बुखार के मरीज।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। डेंगू का कहर जिले में थम नहीं रहा है। मंगलवार को दस और लोगों में डेंगू के लक्षण मिले हैं। इनमें तालग्राम के एक परिवार के तीन लोग शामिल हैं। दूसरी ओर जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ितों की भीड़ रही। करीब 550 लोगों ने जांच कराई। बुखार से पीड़ित 160 के खून के सैंपल लिए गए। तीस मरीजोें की रैपिड जांच हुई। इनमें सात लोग डेंगू पॉजिटिव मिले।
जिला अस्पताल की पैथोलॉजी, आयुष विभाग, ओपीडी, महिला अस्पताल, अल्ट्रासाउंड कक्ष में मंगलवार को मरीजों की लाइन लगी रही। 550 का पंजीकरण किया गया। बुखार पीड़ित 160 मरीजों का ब्लड सैंपल लिया गया। 30 मरीजों की रैपिड जांच हुई। इसमें सात डेंगू पॉजिटिव मिले। दाईपुर के दो, जसौली के दो, काजीपुरा टीला का एक, कागजियाना का एक व जलालपुर सरवन का एक पॉजिटिव शामिल है। सभी सैंपलों को एलाइजा जांच के लिए तिर्वा मेडिकल कालेज भेजा गया। जिला अस्पताल में अब तक किट से 143 डेंगू पॉजिटिव मिल चुके हैं। अस्पताल में 43 बेड फुल हैं। छह डेंगू मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
तीन गांवों में बुखार से 100 से ज्यादा पीड़ित
सदर ब्लाक के तीन गांवों में बुखार का प्रकोप है। इन गांवों में 100 से ज्यादा लोग बीमार हैं। इनमें करीब 30 लोग निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। इन गांवों न कैंप लगा और न ही फागिंग कराई गई।सदर ब्लाक के आसकरनपुर्वा, मोचीपुर व आकिलपुर में बुखार का प्रकोप जारी है। इन गांवों में 100 से ज्यादा लोग बीमार हैं। करीब 30 लोग निजी अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। मोचीपुर व आकिलपुर में अर्चना, शिव कुमार, जगरानी कटियार, महिम पांडेय, पुष्कर, ऋषभ, रुचि, कमल, आरती दुबे, संजू दुबे, अर्चना कठेरिया, नन्हें, प्रतीक, सुनील, तरुण, कमलेश, प्रेम नारायण समेत 30 लोग निजी अस्पताल में उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन
एक परिवार के तीन लोग डेंगू की चपेट में
इलाके में एक परिवार के तीन लोग डेंगू की चपेट में हैं। महिला की हालत बिगड़ने पर फर्रुखाबाद रेफर किया गया है। मोहल्ला टिकुरियन निवासी दुर्विजय शाक्य के पुत्र राजीव (22), बेटी भारती (17) के बुखार की चपेट में आने पर खून जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। इनका इलाज चल रहा है। पुत्रवधू नेमा देवी (24) पत्नी संजय कुमार तीन दिन पहले बुखार की चपेट में आ गईं। परिजन निजी चिकित्सक से इलाज कराते रहे। बुखार से राहत न मिलने पर जांच कराने पर डेंगू की पुष्टि हुई। मंगलवार को नेमा देवी की प्लेटलेट्स डाउन होने से हालत बिगड़ गई। फर्रुखाबाद के नर्सिंग में भर्ती कराया गया। ससुर दुर्विजय शाक्य ने बताया कि इसके पहले बेटी और बेटे को डेंगू की पुष्टि हुई थी। अब बहू भी डेंगू की चपेट में है। हालत नाजुक बनी हुई है।