{"_id":"5cd3206dbdec2207014a0090","slug":"demanding-action-against-co-who-indulged-in-ae","type":"story","status":"publish","title_hn":"एई से अभद्रता करने वाले सीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एई से अभद्रता करने वाले सीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Thu, 09 May 2019 12:01 AM IST
gaurav gaurav
kananuj
kananuj
Published by: gaurav gaurav
Updated Thu, 09 May 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
बिजली कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करते विभाग के अधिकारी व कर्मचारी।
- फोटो : amarujala
कन्नौज। रामपुर जनपद में अवर अभियंता की बाइक सीज करने व थाने में बुलाकर एसडीओ विद्युत से पुलिस क्षेत्राधिकारी के पिटाई करने को लेकर बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी लामबंद हो गए हैं। सीओ पर कार्रवाई की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने धरना दिया। कहा कि यदि सीओ पर कार्रवाई न हुई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।
रामपुर जनपद में चेकिंग के दौरान बिजली विभाग के अवर अभियंता की बाइक को पुलिस ने सीज कर दिया। इस पर एसडीओ ने कोतवाली पुलिस से जेई की बाइक छोड़ने का अनुरोध किया था। बाद में पुलिस क्षेत्राधिकारी ने एसडीओ को कोतवाली बुलाया अभद्रता व मारपीट की। इस मामले को लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों का कहना है कि रामपुर जनपद के अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि कार्रवाई की जाएगी। अभी तक कार्रवाई नहीं की गई। इसी को लेकर धरना किया गया है। यही हाल रहा तो बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। इससे पूरे प्रदेश की बिजली व्यवस्था चरमरा जाएगी। एक्सईएन शादाब अहमद, एसडीओ सुधांशु श्रीवास्तव, संतकुमार वर्मा, सुबोध सागर, जेई राजेश कुमार, राकेश कुमार, राजीव गंगवार, बाबू संतोष मिश्रा, राकेश कुमार, राहुल श्रीवास्तव, रामपाल, ह्देश कुमार के अलावा कर्मचारी भी धरने में शामिल रहे।