{"_id":"61608efc8ebc3e334e1d3204","slug":"demand-from-nepal-and-bihar-potato-prices-rise-kannauj-news-knp657149913","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल और बिहार से मांग, आलू के दाम चढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल और बिहार से मांग, आलू के दाम चढ़े
विज्ञापन
कोल्ड स्टोरेज में होती आलू की लोडिंग।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। आलू के भाव एक बार फिर चढ़ गए हैं। एक सप्ताह में दाम एक हजार से 15 सौ रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गए हैं। बारिश के चलते हरियाणा, पंजाब, बिहार, नासिक समेत प्रदेश के कई हिस्सों में आलू बुआई प्रभावित हुई है। इससे नई फसल आने में समय लगेेगा। वहीं नेपाल और बिहार में मांग बढ़ी है। इससे जिले के शीतगृहों में व्यापारियों ने डेरा डाल दिया है।
जिले में 50 हजार 250 हेक्टेयर रकबे में आलू की पैदावार होती है। हर साल करीब 12 लाख छह हजार मीट्रिक टन उपज मिलती है। इस साल अभी अक्तूबर तक हुई बारिश से किसानों को अगेती फसल का नुकसान हुआ है। बुआई के बाद बड़े पैमाने पर आलू बीज सड़ गया। ऐसा जिले के साथ ही प्रदेश में कई जगह हुआ। इससे नई पैदावार में अब खासा वक्त लगेगा। मांग में भी इजाफा हुआ है। इससे पिछले सप्ताह एक हजार रुपये क्विंटल बिकने वाले आलू के दाम 15 सौ रुपये तक पहुंच गए हैं।
जिला उद्यान विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 142 शीतगृहों में से एक सप्ताह के अंदर 60 फीसदी निकासी हुई है। आगे के दिनों में दामों में इजाफे की और उम्मीद है। नेपाल और बिहार में मांग बढ़ने पर यहां के लिए खूब लोडिंग हो रही है।
विज्ञापन
ये है आलू के भाव चढ़ने की वजह
बारिश के चलते निकासी और ट्रांसपोर्ट व्यवस्था प्रभावित होना।
एक माह तक नई फसल की आवक न होना।
हरी सब्जियों की पैदावार कम होने से आलू की मांग बढ़ना।
अगेती और पिछेती आलू बुआई एक साथ होने से निकासी में तेजी आना।
बारिश से आलू बीज सड़ने से दोबारा बुआई करना।
आलू के मौजूदा दाम (प्रति क्विंटल में)
हालैंड 15 सौ रुपये
सिंदूरी 1430 रुपये
चिप्सोना 1550 रुपये
3797 12 सौ रुपये
सामान्य 11 सौ रुपये