फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Death from cold of the rural sanitation

शौच गए ग्रामीण की ठंड से मौत

Tue, 03 Jan 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Tue, 03 Jan 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
Death from cold of the rural sanitation
शव - फोटो : Demo Pic
ठठिया थाना क्षेत्र के सुरसा गांव में मंगलवार की सुबह शौच के लिए खेतों की ओर गए ग्रामीण की ठंड लगने से मौत हो गई। तहसील प्रशासन के निर्देश के बावजूद परिजनाें ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


उमर्दा विकास खंड की ग्राम पंचायत सुरसी के मजरे सुरसा निवासी डिप्टी पाल (55) मंगलवार की सुबह चार बजे शौच के लिए खेतों की ओर गए थे। घर लौटे तो उन्हाेंने परिजनों को ठंड लगने की जानकारी दी। करीब एक घंटे के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर क्षेत्र पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने ठंड से मौत की सूचना एसडीएम तिर्वा राजेश कुमार यादव को दी।
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल व सुरसी चौकी पुलिस को मौके पर भेजा। पुलिस व लेखपाल ने परिजनों से पोस्टमार्टम कराए जाने की सलाह दी, पर परिजनों ने इनकार कर दिया। लेखपाल की रिपोर्ट के मुताबिक ग्रामीण डिप्टी पाल एक साल से बीमार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed