फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Dead body of farmer's daughter found hanging

Kannauj News: किसान की पुत्री का फंदे पर लटकता मिला शव, मचा कोहराम

Mon, 10 Apr 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 10 Apr 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Dead body of farmer's daughter found hanging
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कन्नौज के तालग्राम में किसान की बेटी का कमरे के अंदर फंदे पर शव लटका मिला। पिता की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा लड़का पक्ष ने शादी से इनकार करने पर युवती ने यह कदम उठाया है। पुलिस ने युवती का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। एक सुसाइड नोट मिलने की चर्चा है पर पुलिस पुष्टि नहीं कर रही है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के तिसौली गांव निवासी किसान मुकेश कुमार राजपूत की पुत्री पुष्पादेवी पूजा उर्फ ऊषा (19) शनिवार शाम को घर पर अकेली थी। माता-पिता मक्का की फसल की रखवाली करने गए थे। देर रात घर लौटने पर ऊषा का शव दुपट्टे के सहारे फंदे पर कमरे में लटका देखा। सूचना पर रात में ही पुलिस ने शव को उतराया। उपनिरीक्षक संजीव कुमार ने पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा कि युवती की शादी कोतवाली गुरसहायगंज के रूपपुर गांव से तय हुई थी। चर्चा है कि वर पक्ष ने शादी से इनकार दिया था। इससे युवती क्षुब्ध रह रही थी। अवसाद में आकर उसने यह कदम उठा लिया। पुलिस ने युवती का मोबाइल भी कब्जे में ले लिया। उसके पास से सुसाइड नोट मिलने की बात कही जा रही है, पर पुलिस बोलने से इनकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती की एक बहन की शादी हो चुकी है। बड़े दो भाई दूसरे शहरों में प्राइवेट नौकरी करते हैं। थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल का कहना है कि युवती के पिता की सूचना पर पंचनामा की कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मोबाइल की कॉल डिटेल देखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed