फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Dead body of a retired teacher who had gone to the temple was found lying in the bushes.

Kannauj News: मंदिर गए सेवानिवृत्त शिक्षक का झाड़ियों में पड़ा मिला शव

Thu, 14 Sep 2023 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 14 Sep 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a retired teacher who had gone to the temple was found lying in the bushes.
तालग्राम। मंदिर पूजा करने गए लापता सेवानिवृत्त शिक्षक का शव संदिग्ध हालत में थाना तालग्राम के बेहटा गांव के पास झाड़ियों में मिला। शव मिलने की सूचना से सनसनी फैल गई। शव खून से लथपथ मिला, इससे हत्या का अनुमान लगाया जा रहा है। परिजनों ने अपहरण और हत्या का आरोप लगाया है। एएसपी और सीओ ने मौके पहुंच कर परिजनों से जानकारी की है।
विज्ञापन


कोतवली तिर्वा गांव टूसावारी निवासी शिवनाथ सिंह (73) बेसिक शिक्षा विभाग से शिक्षक पद से सेवानिवृत्त थे। वह रोजाना की तरह मंगलवार को तहसील तिर्वा के पास घासी बाबा मंदिर पूजा करने गए थे। पूजा कर घर आते समय लापता हो गए। परिजनों ने खोजबीन भी की, लेकिन पता नहीं चला। बुधवार शाम में थाना तालग्राम के बेहटा गांव के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड़ के किनारे झाड़ियों में खून से लथपथ हालत में शव पड़ा मिला। सूचना पर थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंच और शव को कब्जा में लेकर आला अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। एएसपी डॉ. अरविंद कुमार, सीओ डॉ. प्रियंका बाजपेयी भी मौके पर पहुंचीं। पूर्व शिक्षक के परिजनों ने अपहरण कर हत्या का आरोप लगा है। शिक्षक की पत्नी कुसमादेवी, तीन पुत्र नीमेश, रूप सिंह, प्रेम सिंह के अलावा दो पुत्री सीमा और शशि की शादी हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल ने बताया कि पूर्व शिक्षक का शव थाना क्षेत्र में मिला है। वह लापता हो गए थे। तिर्वा कोतवाल में गुमशुदगी दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की वजह पता चलेगी।
विज्ञापन

---------------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed