{"_id":"5aea92ec72a1cf7de48b9f684c144aaf","slug":"dadri-kashi-memorandum-to-the-sdm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादरी, काशी की घटनाओं के लिए एसडीएम को ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादरी, काशी की घटनाओं के लिए एसडीएम को ज्ञापन
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Fri, 09 Oct 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के मोहल्ला बिरतिया में आल इंडिया मजलिस ए
विज्ञापन
एतहादुल मुस्लेमिन की बैठक में कमेटी का विस्तार कर नए पदाधिकारियों को
जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही दादरी और काशी की घटनाओं की निंदा करते हुए
दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम
को सौंपा गया।
एआईएमआईएम के युवा जिलाध्यक्ष मोहम्मद साजिद सिद्दीकी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के दादरी के पास बिसाहड़ा गांव में मानवता को तार-तार करती हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में एखलाक की हत्या और प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र काशी में संतों पर लाठीचार्ज किया गया, जिसमें बेकसूर साधु-संतों को गंभीर चोटें आईं।
उक्त दोनों घटनाओं की आल इंडिया मजलिस ए एतहादुल मुस्लेमिन पार्टी निंदा करती है। इन दोनों घटनाओं के संबंध में पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित को सौंपा, जिसमें दोनों घटनाओं में संलिप्त दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई।
बैठक के दौरान युवा जिलाध्यक्ष ने संगठन का विस्तार करते हुए कई नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी, जिसमें अनस अली को सौरिख, जिशान हैदर को गुरसहायगंज, हाशिम हुसैन को कन्नौज का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अलावा मोहम्मद इकबाल को विस क्षेत्र कन्नौज, शान मोहम्मद खान को जलालाबाद का ब्लाक अध्यक्ष और मोहम्मद शालू खान को छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया।
कन्नौज के मोहम्मद इमरान को जिला कोषाध्यक्ष, मोहम्मद फैजान उर्फ राजा भइया को जिला सचिव मनोनीत किया गया। बैठक में अलफैज खान, हिमांशु भारद्वाज, मोहम्मदकासिम, शालू खान और राजा आदि मौजूद थे।