फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Dacoits beaten home owner with iron rod

बदमाशों की संख्या करीब 12 थी, लोहे की राड से पीट डेढ़ लाख के जेवर ले गए, महिला ने कही ये बातें

Sun, 19 Aug 2018 11:45 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 19 Aug 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
Dacoits beaten home owner with iron rod
घटना की जानकारी देती पीड़िता श्रीदेवी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज में गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव बहादुरपुर में डकैत घर के बाहर सो रहे दंपति को लोहे की राड और डंडों से पीट कर करीब डेढ़ लाख के जेवर समेट ले गए। पति को गंभीर हालत में फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस डकैती की वारदात को चोरी में दर्ज किया है।  
विज्ञापन



गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी श्यामबाबू यादव (50) और उनकी पत्नी श्रीदेवी शनिवार रात को घर के बाहर सो रहे थे। रात करीब एक बजे बदमाशों ने दंपति पर हमला बोल दिया। डंडों और लोहे की राड से बदमाशों ने श्याम बाबू को जमकर पीटा। सिर पर लोहे की राड से हमला होने से उनकी हालत गंभीर हो गई।
विज्ञापन


 

जंजरी, कुंडल, दो अंगूठी और नथुनी छीन ली

Dacoits beaten home owner with iron rod
घटना की जानकारी देती पीड़िता श्रीदेवी, घायल श्याम बाबू यादव - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों ने श्रीदेवी का गला दबाकर सोने की जंजरी, कुंडल, दो अंगूठी और नथुनी छीन ली। इसके बाद बदमाश सीढ़ी लगाकर मकान में घुस गए और बक्सों के ताले तोड़कर अन्य जेवरात भी समेट लिए। करीब एक घंटे लूटपाट करने के बाद बदमाश भाग निकले। घर के अंदर सो रहे श्यामबाबू के बेटे मनोज और उसकी पत्नी को इसकी भनक तक नहीं लगी। बदमाशों के जाने के बाद श्रीदेवी ने शोर मचाया तब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों की सूचना पर गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस ने मौका-ए-वारदात पर छानबीन की। परिजनों ने श्याम बाबू यादव को फर्रुखाबाद के नर्सिंग होम में भर्ती कराया। श्रीदेवी ने बताया कि बदमाशों की संख्या करीब 12 थी। उनकी उम्र 18 से 30 साल के बीच रही होगी। बदमाश डेढ़ लाख रुपये से अधिक कीमत के जेवरात ले गए हैं। पुलिस ने वारदात को चोरी में दर्ज किया है।कोतवाल ने बताया कि छानबीन की जा रही है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed