फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   curruption in hospital

बिना सुविधा शुल्क के नहीं होते प्रसव

Sat, 21 Mar 2020 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
curruption in hospital
तालग्राम। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीएचसी पर गर्भवती महिलाओं से प्रसव के लिए रुपये लिए जा रहे हैं। इन्हें कमीशन के लालच में नर्सिंग होम रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन

तालग्राम सीएचसी में सुविधा शुल्क लेकर प्रसव कराए जाते हैं। रानी देवी, ऊषा देवी, मिथिलेश, स्वाति, प्रेमा देवी, ललिता आदि ने बताया कि स्टाफ नर्स बिना सुविधा शुल्क के प्रसव नहीं करती हैं। हालत गंभीर बताकर नर्सिंग होम रेफर कर दिया जाता है। जननी सुरक्षा योजना के तहत प्रोत्साहन राशि व जन्म प्रमाण पत्र भी बिना सुविधा शुल्क के नहीं मिलता है। यहां से आयरन की गोलियां गायब हो गई हैं।
विज्ञापन

इलाकाई लोगों के मुताबिक सरकार स्वास्थ्य सेवाओं पर भारी बजट खर्च कर रही है। मरीजों को बाहर से खरीदने के लिए दवाएं लिखी जाती हैं। वीरेंद्र कुमार पटेल, नरेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, तेज सिंह, नेम सिंह यादव, राम सिंह, अमर सिंह आदि ने जिलाधिकारी से निरीक्षण कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं एमओआईसी डॉक्टर उमेश चंद्र वर्मा का कहना है कि लोग लिखित में शिकायत करें। जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed