{"_id":"675dc0afa0b29f1d850146fc","slug":"crop-flourishing-in-bulandshahr-due-to-hardois-fertilizer-kannauj-news-c-213-1-hra1001-123897-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: हरदोई की खाद से बुलंदशहर में लहलहा रही फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: हरदोई की खाद से बुलंदशहर में लहलहा रही फसल
Sat, 14 Dec 2024 11:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sat, 14 Dec 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
- दो-दो बोरी डीएपी और उर्वरक के लिए किसानों को लगानी पड़ी थीं लाइन
- 20 किसानों ने तय सीमा से अधिक ली उर्वरक, किए गए चिह्नित
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। रबी फसलों की बुवाई के समय बड़ी संख्या में किसान डीएपी और उर्वरक के लिए लाइन में लगने के लिए मजबूर हुए थे। इसे विक्रेताओं की कृपा और संबंध कहे या फिर व्यवस्था में सेंध, बहरहाल कुछ भी हो हरदोई के लिए आवंटित उर्वरक से बुलंदशहर में फसल लहलहा रही है।
हरदोई जनपद के लिए आवंटित और विक्रय केंद्र से वितरित की गई उर्वरक को बुलंदशहर के किसान ने भी खरीदा है। किसान ने तय मात्रा से कही अधिक बोरी उर्वरक ली है। तय मात्रा से अधिक उर्वरक लेने के लिए 20 किसान शासन ने चिह्नित किए हैं।
रबी फसलों की बुवाई के समय किसानों को डीएपी की अधिक जरूरत थी। आलू और अन्य फसलों के लिए किसानों ने डीएपी के साथ ही यूरिया भी ली थी। नवंबर माह को रबी फसलों की बुवाई के लिए सबसे उचित समय माना जाता है और इस माह में किसानों ने उर्वरक की मांग भी अधिक की थी।
विज्ञापन
कृषि निदेशालय के उर्वरक अनुभाग की ओर से नवंबर माह में डीएपी की सर्वाधिक बोरी की खरीदारी करने वाले टॉप-20 किसानों चिह्नित किया गया है। कृषि निदेशालय की ओर से चिह्नित 20 किसानों की सूची में एक किसान बुलंदशहर का है। बुलंदशहर के मंगलौर निवासी किसान टेकपाल ने प्रशासन की वितरण की पारदर्शिता और व्यवस्था में सेंध लगाते हुए सुरसा के पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र से 27 बोरी उर्वरक की खरीदारी कर ली।
ऐसे ही जनपद के किसानों ने भी तय सीमा से अधिक बोरी में उर्वरक ली है। जिसमें निजी विक्रेताओं के यहां गौसगंज के नेवाद निवासी अवधेश ने पटेल सीड एंड फर्टिलाइजर से 33 बोरी, गोपामऊ के राहिमपुर निवासी सर्वेश कुमार ने आदर्श खाद भंडार से 31 बोरी, सुरसा के कमरौली निवासी चंद्रशेखर दीक्षित ने पाल खाद भंडार से 20 बोरी और कुमार खाद भंडार से दो बोरी और उर्वरक ली है।
बी-पैक्स सहित सभी विक्रेताओं से उर्वरक देने के संबंध में जवाब-तलब किया गया है। अधिक मात्रा में उर्वरक लेने वाले किसानों को चिह्नित कर उन किसानों की खतौनी, आधार और मोबाइल नंबर मांगा गया है। बटाई पर खेती करने वाले किसानों से खेत मालिक की खतौनी और शपथ पत्र और आधार की छायाप्रति तलब की गईं हैं। इन अभिलेखों के मिलने के बाद किसानों का सत्यापन किया जाएगा।-डॉ. सतीश चंद्र पाठक, जिला कृषि अधिकारी
कृषि निदेशालय की ओर से यह किसान और यह विक्रेता हुए चिह्नित :
कृषि निदेशालय की ओर एक ही किसान के नाम पर अधिक मात्रा में उर्वरक देने वाले विक्रेताओं को भी किसान के साथ चिह्नित किया गया है। सूची में गदेउरा की बीपैक्स, पटेल सीड एंड फर्टिलाइजर, आदर्श खाद भंडार, पाल खाद भंडार, कुमार खाद भंडार, फौजी ट्रेडिंग कंपनी हरपालपुर, पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र सुरसा, बृज गंगा खाद बीज भंडार, जयशंकर खाद भंडार, हरिनाम खाद भंडार, मां अंबे खाद भंडार, राजपाल खाद भंडार, जय दुर्गा खाद भंडार, विमल फर्टिलाइजर, बाबा हल्केश्वर खाद भंडार, राम अवतार गुप्ता खाद भंडार, ओमर ट्रेडर्स मल्लावां, भरखनी फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी, तिरूपति इंटरप्राइजेज मल्लावां, मिश्रा खाद भंडार, माधौगंज फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लि., शिव शक्ति खाद भंडार, वन स्टाप शाप एग्रीजक्शन और शिखर पेस्टीसाइड्स शमिल हैं।
-- -- -- -- -- --
इन किसानों के नाम पर दी गई तय मात्रा से अधिक उर्वरक
कृषि निदेशालय की ओर से जारी सूची में गौसगंज निवासी किसान आदेश कुमार, ऊंचागांव निवासी विप्रांस यादव, शहबदा निवासी धीरेंद्र द्विवेदी, राधौपुर सिसाला के अमर सिंह, रमपुरा खमरिया के देवेंद्र, बंदीपुर के रोहत कुमार, तेजीपुर के बालकृष्ण दीक्षित, सांडी की शिवांगी मिश्रा, ढफरापुर के रामू, बहुती के सर्वेंद्र कुमार मिश्रा, बम्टापुर चिल्लौर के अजय पाल, घटकना के उमेश पाल, बुलंदशहर के मंगलौर के टेकपाल, बरनई के रिषभ, कमरौली के चंद्रशेखर दीक्षित, गदेउरा के अयोध्या, नेवादा के अवधेश कुमार, राहिमपुर के सर्वेश कमार और ककरैहया के अनिल कुमार शामिल हैं।