{"_id":"5704046f4f1c1b7632c81435","slug":"young-girl-washed-with-acid-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर युवती को तेजाब से नहलाया, मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर युवती को तेजाब से नहलाया, मौत
kannauj, uttar pradesh, india
Updated Wed, 06 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
तेजाब हमले में मारी गई प्रीती (फाइल फोटो)।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में सो रही अकेली युवती पर तेजाब डाल दिया गया। इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। तेजाब किसने और क्यों डाला, इस बारे में युवती कोई बयान भी नहीं दे सकी। पुलिस को युवती से दुष्कर्म की भी आशंका है। इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। सोमवार रात की यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी सराय स्थित कांशीराम कालोनी की है।
कांशीराम कालोनी के ब्लाक नंबर तीन के कमरा नंबर 25 में रहने वाले जितेंद्र दोहरे ने बताया कि वह कानपुर में एक बेकरी में काम करता है। घर पर पत्नी प्रीती (23) अपनी मां के साथ रहती थी। सोमवार को उनकी सास अपनी दूसरी पुत्री को देखने फर्रुखाबाद जिले के कसबा कमालगंज चली गईं। घर पर प्रीती 11 माह के बच्चे के साथ सो रही थी। सारे दरवाजे बंद थे। रात करीब 10 बजे घर के पिछवाड़े के रोशनदान की खिड़की से कोई व्यक्ति कमरे में पहुंचा और वारदात करके भाग गया।
इस व्यक्ति के बारे में प्रीती कुछ नहीं बता सकी। प्रीती के चीखने चिल्लाने पर कालोनी के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर गए तो प्रीती नग्न अवस्था में पड़ी चिल्ला रही थी। उसके चेहरे से लेकर पैरों तक काफी मात्रा में तेजाब फेंका गया था। बिस्तर पर पड़ा कंबल भी तेजाब से जला था। पड़ोसियों और शहर के मोहल्ला काजीटोला स्थित मायकेवालों ने प्रीती को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कालेज भेज दिया गया।
विज्ञापन
वहां से मंगलवार सुबह कानपुर के लिए रिफर किया गया। परिजन उसे कानपुर ले जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर कालोनी आए और पुलिस को सूचना दी। कोतवाल श्यामवीर सिंह यादव, दरोगा रामबाबू मौके पर पहुंचे। छानबीन के दौरान घटना वाले कमरे में एक मोबाइल का सिम व एक चप्पल मिली। कोतवाल श्यामवीर सिंह ने आशंका जताई कि शायद दुष्कर्म के बाद युवती पर तेजाब फेंका गया है। अन्य कई बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।