{"_id":"573620434f1c1b3607919b78","slug":"woman-killed-in-mysterious-circumstances-indoors","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में महिला की घर के अंदर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में महिला की घर के अंदर मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
Updated Sat, 14 May 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव उहिदापुर में संदिग्ध हालात में विवाहिता की घर के अंदर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, मृतका के भाई ने बहन के ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए एसपी को शिकायती-पत्र दिया है।
विज्ञापन
उहिदापुर गांव निवासी अर्जुन की 20 वर्षीय पत्नी रूबी की गुरुवार दोपहर एक बजे घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने घटना की सूचना तिर्वा कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
मामले में मृतका के पति रामनरेश ने बताया कि गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे रूबी घरेलू काम निपटाने के बाद खेत में शौच करने गई थी। घर लौटने के बाद उसने पानी पिया। इसके बाद जमीन में गिरकर बेहोश हो गई। कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
उधर, मामले में मृतका रूबी के भाई सिंटू पुत्र रामबाबू निवासी गाजीपुर्वा कोतवाली तिर्वा ने एसपी दिनेश कुमार पी को शिकायती पत्र दिया। जिसमें आरोप लगाया कि उसने बहन रुबी की शादी करीब 11 माह पहले अर्जुन पुत्र रामनरेश के साथ की थी।
ससुरालीजन दहेज को लेकर उसकी बहन को प्रताड़ित करते थे। 12 मई को अर्जुन, रामनरेश, उसकी पत्नी व रामनरेश के साले ने मिलकर रूबी की हत्या कर दी। ग्रामीणों की सूचना पर वह गया तो पोस्टमार्टम हो चुका था। बहन के ससुरालीजन जबरन शव को ले गए। यही नहीं जबरदस्ती सुलहनामा पर हस्ताक्षर करा लिए। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रूबी की मौत लू लगने से होने की बात सामने आई है।