फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Truck collision killed the guard of the medical college

ट्रक ने मेडिकल कालेज के गार्ड को रौंदा, मौत

Sun, 22 May 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Sun, 22 May 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Truck collision killed the guard of the medical college
दुर्घटना के बाद जाम से तिर्वा-बेला मार्ग पर लगी ट्रकों की कतारें। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
राजकीय इंजीनियरिंग कालेज के सामने शनिवार सुबह साइकिल से आ रहे एक सुरक्षा गार्ड को पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों ने 10 लाख रुपये की मदद दिए जाने की मांग को लेकर जाम लगा दिया। इससे करीब तीन घंटे तक तिर्वा-बेला मार्ग जाम रहा। गसीमपुर थाना इंदरगढ़ निवासी रामनरेश यादव (44) पुत्र सुखवासीलाल राजकीय मेडिकल कालेज में सुरक्षा गार्ड पद पर तैनात था।
विज्ञापन


वह शनिवार सुबह गांव से साइकिल से ड्यूटी करने मेडिकल कालेज आ रहा था। विधईपुर्वा गांव के सामने इंजीनियरिंग कालेज के गेट के पास पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। रामनरेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना को देख आसपास के लोगों ने भाग रहे ट्रक को पकड़ लिया, लेकिन चालक फरार हो गया। उत्तेजित लोगों ने जाम लगा दिया।
विज्ञापन


रोड जाम की सूचना पाकर तिर्वा कोतवाली प्रभारी आरपी पांडेय, इंदरगढ़ थानाध्यक्ष सुरेश कुमार, ठठिया थानाध्यक्ष संतोष अवस्थी, प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल, तहसीलदार ऋषिकांत राजवंशी, उमर्दा ब्लाक प्रमुख इंद्रेश यादव, लिलुइया के ग्राम प्रधान शरद यादव मौके पर पहुंचे। राज्यमंत्री ने उत्तेजित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया पर ग्रामीण मौके पर जिलाधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण मुख्यमंत्री सहायता कोष से 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद परिजनों को दिए जाने की भी मांग कर रहे थे। शिक्षा राज्यमंत्री ने आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। तहसीलदार ने किसान बीमा दुर्घटना योजना के तहत मृतक के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक मदद देने का भरोसा दिलाया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।  कोतवाली में मृतक के चचेरे भाई अशोक कुमार पुत्र रूप लाल ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed