{"_id":"59f4cea74f1c1b6d548b9795","slug":"tractor-trolley-counterclock-from-dcm-collision-one-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीसीएम की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, एक की मौत
kannauj
Updated Sun, 29 Oct 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
हादसे में दुर्घटनाग्रस्त हुआ ट्रैक्टर-ट्राली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानीमऊ (कन्नौज) नशे की हालत में तेजी से आ रहे डीसीएम चालक ने आलू से लदे ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर पर एक युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया। जबकि ट्रैक्टर चालक का गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
शनिवार को हरदोई जनपद के मंसूरापुर निवासी 20 वर्षीय रोहित कुमार और 37 वर्षीय सुनील कुमार ट्रैक्टर-ट्राली से गोवर्धनी तिराहे स्थित एक कोल्ड स्टोरेज से आलू लादने आए थे। आलू लादकर दोनों जा रहे थे। तभी गोवर्धनी मंदिर के पास पीछे से आ रही एक डीसीएम ने ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर-ट्राली रोड पर पलट गया। हादसे में रोहित कुमार ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया।
जबकि ट्रैक्टर चालक सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय दीपक दुबे और सुबोध कुमार मौके पर पहुंच गए और घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि डीसीएम चालक नशे में था। इससे पहले डीसीएम चालक ने चांदापुर निवासी सुरेश यादव की दो मवेशी को कुचल दिया था। जिससे उनकी मौत हो गई। जबकि हादसे को अंजाम देकर चालक डीसीएम समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को हादसे की जानकारी दी।