{"_id":"5b269a5e4f1c1b644d8b71ee","slug":"thieves-broke-the-shop-s-lock-crossed-the-luggage-of-thousands","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने दुकान का ताला तोड़ा, हजारों का सामान पार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने दुकान का ताला तोड़ा, हजारों का सामान पार
अमर उजाला ब्यूरो तालग्राम।
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा सामान व फेंकी गईं पानी की बोतलें।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
तालग्राम। थाने से एक किमी दूर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर निकवा कट के पास निर्माणाधीन विधि विज्ञान प्रयोगशाला के मुख्य गेट पर रखे खोखे का चोरों ने ताला तोड़ दिया। चोर हजारों रुपये का सामान व नगदी चुरा ले गए। कुछ सामान इधर-उधर फेंककर बर्बाद कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। दुकानदार ने तहरीर दी है। पुलिस ने अभी मुकदमा पंजीकृत नहीं किया।
मायापुरवा निवासी बृजेंद्र सिंह पुत्र प्रताप सिंह की एक्सप्रेस-वे पर निकवा कट के निकट जनरल स्टोर व चाय पकौड़ी की दुकान है। शनिवार रात दस बजे के करीब वह दुकान बंद कर घर चला गया। रात में चोरों ने कुंडी तोड़कर दो गैस सिलिंडर, नमकीन के पैकेट, कोल्ड ड्रिंक से भरे गत्ते, मिठाई से भरी ट्रे व गोलक में रखी नगदी के अलावा रेजगारी सहित तीस हजार का सामान पार कर दिया।
चोर पानी की बोतलें व पाउच सहित अन्य सामान सड़क किनारे बबूल के जंगल में फेंक गए। सुबह चार बजे पड़ोसी दुकानदार ने फोन से बृजेंद्र को सूचना दी। बृजेंद्र ने बताया कि चोर लगभग तीस हजार का सामान व रेजगारी ले गए। चौकी प्रभारी राकेश कुमार व मुन्ना सिंह चौहान ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। ग्रामीणों ने बताया कि चोरियों का सिलसिला थम नहीं रहा। पुलिस पिछले दिनों हुईं चोरियों का खुलासा नहीं कर पा रही है। प्रभारी निरीक्षक तारिक खान का कहना है कि पूर्व में र्हुइं चोरियों के खुलासे के लिए टीम लगी हैं। इस मामले में तहरीर मिली है। मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।