{"_id":"13a9e482a9261d87400b141b9ca4accd","slug":"the-young-man-was-shot-in-revenge-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
Updated Tue, 06 Jan 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
गांव अकबरपुर में देर शाम आलू भरवाने के लिए मजदूर लेने जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सिर पर गोली लगने से युवक मौके पर मरणासन्न हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे लेकर नगर की सीएचसी भागे, जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की गांव में ही रंजिश चल रही थी। जिसका एक दिन पहले समझौता हुआ था। हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
अकबरपुर निवासी रामरूप दुबे का बेटा दीपेंद्र कुमार उर्फ बब्बू (30) पेशे से किसान था। मंगलवार शाम करीब सात बजे वह ट्रैक्टर लेकर आलू की भरवाई के लिए मजदूर लेने गया था। घर से करीब आधा किमी दूर पर ही पहुंचा था, तभी उसे गोली मार दी गई।
सिर पर गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे सीएचसी लेकर भागे। यहां डाक्टरों ने युवक को मृत करार दे दिया। घटना के संबंध में मृतक के भाई पुनीत ने बताया गांव के ही गुड्डू दुबे से उसके भाई का पुराना विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
इस मामले में एक दिन पहले सोमवार को गांव के संभ्रात लोगों के बीच बैठकर समझौता हुआ था। मंगलवार शाम उसका भाई मजदूर लेने निकला था, तभी घटना को अंजाम दिया गया है। पुनीत के अनुसार गुड्डू ने अपने घर के पास उसे गोली मारी है।
परिजनों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घरवालों से घटना के संबंध में जानकारी लेने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर सीएल वर्मा ने बताया मृतक का भाई पुनीत गांव के ही गुड्डू पर ही रंजिशन हत्या का आरोप लगा रहा है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।