{"_id":"57c4841b4f1c1bb3672cb623","slug":"the-young-man-s-throat-slit-bodies-thrown-into-the-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की गला रेतकर हत्या, शव खेत में फेंका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की गला रेतकर हत्या, शव खेत में फेंका
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Tue, 30 Aug 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
बबलू का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने के नैनापुर गांव से रविवार रात घर से बुलाकर युवक की हत्या कर दी गई। हत्यारों ने बड़ी बरहमी से गला रेतकर शव को खेत में फेंका था। खबर मिलते ही एसपी दिनेश कुमार पी, मौके पर पहुंच गए। स्वाट टीम और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने भी मौका मुआयना किया। हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। मृतक के भाई ने ममेरी बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। नैनापुर के जोगिनडेरा निवासी बबलू जोगी (22) पुत्र बेचेलाल अपने तीन भाइयों में अविवाहित था।
वह अलग मकान बनाकर रह रहा था। रविवार देर शाम छोटी बहन प्रीती ने बबलू को खाना दिया था। फिर कुछ लोग आए और बबलू को अपने साथ ले गए थे। सुबह घर से करीब आधा किमी दूर शव मिलने से सनसनी मच गई। हत्यारों ने धारदार हथियार से गला रेतकर बबलू की हत्या की थी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। मृतक के भाई भूरानाम ने ममेरी बहन तिना उर्फ पूनम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
आरोप लगाया कि पूनम ने किसी को बुलाकर वारदात करवाई है। पूनम अपने पति को छोड़कर काफी समय से यहीं रह रही थी। दोनों का आपस में काफी मेलजोल था। कोतवाली प्रभारी संतोष अवस्थी का कहना है कि जोगिन डेरा के लोगों का आपस ही संबंध होना आम बात है। संभव है, प्रेम संबंध में ही इस घटना को अंजाम दिया गया हो। मामले की जांच की जा रही है।