फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The murder was done on the part of the stolen goods

चोरी के माल में हिस्सा न देने पर की थी हत्या

Thu, 18 May 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Thu, 18 May 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
The murder was done on the part of the stolen goods
murder

सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम टड़ा रायपुर में सोमवार की रात छत पर सो रहे अधेड़ की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके भतीजे और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त डंडा, हंसिया, टार्च और मोबाइल भी हत्यारोपियों की निशानदेही पर बरामद हो गया है। घटना के पीछे चोरी के माल में मृतक द्वारा हिस्सा न देने की रंजिश का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


ग्राम टड़ा रायपुर निवासी पातीराम शर्मा हिमाचल प्रदेश में प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड था। उसके साथ भतीजा नंदकिशोर उर्फ पुल्लन पुत्र गोपाल शर्मा भी नौकरी करता था। सोमवार की रात गांव आए पातीराम शर्मा की छत पर सोते समय धारदार हत्या से वार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक की पत्नी गुड्डी ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने नंदकिशोर उर्फ पुल्लन और उसके दोस्त अंशू पुत्र गजेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया था। पुलिस की पूछताछ में हत्यारोपी पुल्लन ने बताया कि उसका चाचा पातीराम और वह एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। पातीराम कंपनी से माल चोरी करवाता था, लेकिन वह उसे हिस्सा नहीं देता था, जब उसने इसका विरोध किया तो उसने उसे नौकरी से निकलवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बात की रंजिश पर सोमवार की रात उसने अपने दोस्त अंशू के साथ मिलकर पातीराम की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपियों की निशानदेही पर गांव के बाहर ट्यूबवेल के पास से हत्या में प्रयुक्त बांस का डंडा, हंसिया, मक्के के खेत से टार्च और तालाब में फेंका गया मोबाइल बरामद कर लिया। हत्यारोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया। सीओ सोमेंद्र कुमार नेगी ने बताया कि मृतक के परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। नादेमऊ चौकी इंचार्ज को गांव में लगातार गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं।


पुलिस ने दबोचा दुष्कर्म का आरोपी
विशुनगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव में ट्यूबवेल पर हाथ धोने गई बालिका से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष रवींद्रनाथ यादव ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि ग्राम धनसिंहपुर नगरिया दीनपुर निवासी आरोपी कुलदीप यादव भागने की फिराक में हैं। इस पर उन्होंने बुधवार सुबह सात बजे कस्बे के बस स्टाप से पकड़ लिया। पुलिस हिरासत में कुलदीप ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपी कुलदीप विकलांग है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed