{"_id":"5745f2314f1c1bd53c6909c5","slug":"the-death-of-two-young-men-riding-bike-hit-by-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराकर बाइक सवार दो युवकों की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से टकराकर बाइक सवार दो युवकों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Thu, 26 May 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुइलिया-अलीनगर मार्ग पर बुधवार को अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। रास्ते में दोनों की मौत हो गई।
देर शाम परिजन शव लेकर गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के कुइलिया तिराहा निवासी रामदास का पुत्र अर्जुन (25) अपने चाचा की बाइक लेकर चलाना सीख रहा था। उसने बाइक पर अपने साथी संजीव कुमार (19) पुत्र राजेश कुमार को बैठाकर बाइक तेज रफ्तार में चला रहा था। जैसे ही वह गांव से अलीनगर मार्ग से आगे चला तभी सड़क किनारे एक पेड़ से बाइक जा टकराई। इस हादसे में दोनों के सिर में गंभीर चोंटे आईं।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल एंबुलेंस से मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती कराया है। सूचना पाकर परिजन भी मेडिकल कालेज जा पहुंचे। मेडिकल कालेज में घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया, हालत खराब होने पर दोनों को कानपुर रेफर कर दिया गया। परिजन घायलों को कानपुर ले जा रहे थे, तभी रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया।