फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Symptoms of dengue in two patients

दो मरीजों में मिले डेंगू के लक्षण

Thu, 14 Dec 2017 12:07 AM IST
kannauj
kannauj Updated Thu, 14 Dec 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ठठिया। कस्बे में एक माह से फैले बुखार रोग पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। इसके चलते एक ही परिवार के तीन लोग बीमार हैं। दो मरीजों में डेंगू होने की पुष्टि हुई हैं। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग पर दवा के छिड़काव में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है।

कस्बे में एक माह से फैले बुखार रोग का प्रकोप अभी भी शांत नहीं हुआ है। कई लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। कानपुर सहित अन्य बड़े शहरों में उपचार कराने के बाद वह ठीक हुए। कस्बे के श्रीकृष्ण यादव (80), उनका पुत्र अवनीश (30), पुत्र वधू रिंकी (28) बीमार हैं।
विज्ञापन


सभी कानपुर में उपचार ले रहे है। इनमें अवनीश व रिंकी में डेंगू के लक्षण मिले है। कस्बा निवासी लाल सिंह व सिरस्ते का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग लोगों की इस समस्या का निदान नहीं करा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने कस्बे में केवल दवा के छिड़काव की औपचारिकताएं की है। गंदगी के कारण रोग लगातार फैल रहा है। यदि रोग पर अंकुश न लगा तो कस्बे के कई लोग इस की चपेट में आ जाएंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed