{"_id":"57376fe04f1c1b7d7c9198af","slug":"sp-leader-beaten-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता की पुलिस ने उधेड़ दी खाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा नेता की पुलिस ने उधेड़ दी खाल
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Sun, 15 May 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शनों को लेकर हुए विवाद के बाद श्रद्धालु और सुरक्षा कर्मी भिड़ गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल पंप के सेल्समैन के साथ मारपीट के आरोपी सपा नेता पर पुलिस ने थर्ड डिग्री का इस्तेमाल कर उसकी खाल उधेड़ दी। जानकारी होने पर सपा नेताओं में रोष व्याप्त हो गया। सपाइयों ने मामले की शिकायत सीएम से करने की बात कही है। गुरुवार रात ग्राम घिलोई स्थित एक पेट्रोल पंप पर पैसों के लेन-देन को लेकर सलोवा के पूर्व विधानसभा क्षेत्र प्रभारी रजनीश दुबे की पेट्रोल पंप के सेल्समैन लड़ैता निवासी धर्मेंद्र से मारपीट हो गई थी।
सेल्समैन ने सपा नेता रजनीश व उसके एक अन्य साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और फिर थर्ड डिग्री का इस्तेमाल करते हुए उसकी जमकर धुनाई कर दी। शनिवार को पुलिस जब सपा नेता को न्यायालय ले जा रही थी। उस समय कचहरी पहुंचे सपा नेता योगेंद्र, नरेंद्र, नागेंद्र समेत कई लोगों से रजनीश ने अपने साथ हुई मारपीट की दास्तां बया की।
उसने बताया कि प्रेमपुर चौकी इंचार्ज दीपक कुमार ने उसे पट्टे से पीटा है। इससे सपा नेताओं में रोष है। उन्होंने कहा कि वे इस मामले को मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे और आरोपी दारोगा समेत कोतवाली पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। उधर इस संबंध में कोतवाल आमोद कुमार सिंह का कहना है कि थर्ड डिग्री इस्तेमाल करने जैसी कोई बात नहीं हुई है। गिरफ्तारी के दौरान थोड़ा बहुत बल प्रयोग किया जाता है। गिरफ्तार किए गए युवक ने पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के साथ जमकर गुंडई की थी।