{"_id":"58484aad4f1c1bf34044812a","slug":"school-manager-and-two-charged-with-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल प्रबंधक समेत दो पर रेप का मामला दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल प्रबंधक समेत दो पर रेप का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Wed, 07 Dec 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गुरसहायगंज कोतवाली अंतर्गत विवाहिता से रेप करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर एक निजी स्कूल के प्रबंधक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कस्बा निवासी विवाहिता ने थाना ठठिया के एक गांव निवासी निजी स्कूल के प्रबंधक और उसके साथी के खिलाफ दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि उसका पति उक्त विद्यालय में शिक्षक है।
इससे प्रबंधक का उसके घर आना जाना रहता है। 29 सितंबर को सुबह 11 बजे जब वह घर पर अकेली थी तभी दोनों लोग उसके घर आए और पति के बारे में पूछा। जब उसने बताया कि वह स्कूल गए हैं। तो लोग जबरन घर से अंदर घुस आए और कमरे में खींचकर रेप कर दिया। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज न होने पर कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर बुधवार को मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
वहीं एक अन्य घटना में कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने गांव से एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी सात वर्षीय नाबालिग पुत्री मंगलवार की देर शाम मूंगफली लेने जा रही थी। तभी युवक ने उसे पकड़ लिया और छेड़छाड़ की। जब पुत्री ने विरोध किया तो उसके शरीर पर काटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन