{"_id":"57892c714f1c1b027d140521","slug":"rural-killed-knockout-groove-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली के विवाद में ग्रामीण को पीटकर मार डाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाली के विवाद में ग्रामीण को पीटकर मार डाला
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Sat, 16 Jul 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
हृदेश की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकरावा क्षेत्र के ग्राम बझेड़ी में नाली के विवाद में एक ग्रामीण की लाठियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी एवं बेटे पिटाई से गंभीर रूप से घायल हो गए। हत्या के बाद आरोपी घर में ताला डाल भाग निकले। मृतक की पत्नी ने नौ लोगोें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद से गांव में तनाव है। ग्राम बझेड़ी में पंडित दयाल शर्मा और रामसेवक के परिवारों के बीच नाली को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
शुक्रवार सुबह बारिश के बाद नाली के विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर लाठी डंडे चले। पिटाई से हृदेश (40) की मौत हो गई। जबकि उसका भाई बृजेश (35), बृजेश की पत्नी रेखा (34) एवं बेटा गोलू (16) घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती कराया गया है।
इस मामले में बृजेश की पत्नी रेखा ने पड़ोसी राजकिशोर, नंदकिशोर, रामशंकर, विश्वनाथ, मुकेश, राधेश्याम, आशुतोष, विवेक व सुनील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद से गांव में तनाव है। मौके पर पुलिस को तैनात कर दिया गया है।